{"_id":"58c16b864f1c1b0f3bdc428d","slug":"kabir-elevan-wins-by-97-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर इलेवन ने उजाला क्रिकेट क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर इलेवन ने उजाला क्रिकेट क्लब को हराया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को कबीर इलेवन खलीलाबाद ने उजाला क्रिकेट क्लब को 97 रनों से करारी शिकस्त दे दी। वहीं एक अन्य मुकाबले में एसकेपी बस्ती ने टीडीएम क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया।
नवल्स एकेडमी के मैदान में हुए मैच में टॉस जीतकर कबीर इलेवन खलीलाबाद ने किशन के 60 रनों की मदद से 29.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। किशन के अलावा खुर्शीद 34 ने रन बनाए। उजाला क्रिकेट क्लब के गेंदबाज संतोष ने 3, अविनाश और सोनू को दो-दो विकेट लिए। जवाब में उजाला क्रिकेट क्लब की टीम गुंजन और वीरेंद्र की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और 16.3 ओवरों में मात्र 79 रनों पर ही ढेर हो गई। गुंजन यादव ने 6 और वीरेंद्र ने 3 विकेट झटके, जबकि आदेश को एक विकेट मिला।
वहीं सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान में हुए मैच मेें टीडीएम क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैंटिग करते हुए 33 ओवरों में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। अवनीश ने 34, विशाल ने 28 और प्रदीप ने 24 रन बनाए। एसकेपी के अमन, आरपी यादव और उत्कर्ष ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में एसकेपी बस्ती की टीम ने 32 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरपी यादव ने 51 रन बनाए।