फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jymnast brijesh yadav died

पूर्वांचल ने खो दिया होनहार जिमनास्ट 

Mon, 05 Dec 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Dec 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jymnast brijesh yadav died
ब्रजेश यादव - फोटो : Amar Ujala / file photo
राष्ट्रीय स्तर पर उभरते होनहार जिमनास्ट ब्रजेश यादव के पार्थिव शरीर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। उनकी मौत से खेल प्रेमियों को गहरा झटका लगा है। राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट आगरा में खेलने गए हुए थे। बीते 10 अक्टूबर को प्रशिक्षण के दौरान उनके गर्दन की हड्डी टूट गई थी। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें गुड़गांव इलाज के रेफर किया गया था। जहां पर जिदंगी की जंग वे हार गए और बीते दिवस उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को उनका शव जलकल परिसर स्थित आवास पर पहुंचा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राप्ती तट पर किया गया। मूलत: संतकबीरनगर जिले के ग्राम सुंदरदास, पोस्ट-लुटुही, थाना- महुली निवासी दिवंगत ब्रजेश के पिता चंद्रभान यादव नगर निगम कर्मचारी और माता राजमती गृहणी हैं। बड़े भाई राजेश ने बताया कि ब्रजेश दो बार राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed