{"_id":"570a70fe4f1c1b3b5bc810c8","slug":"jwellary-shop-will-be-closed-till-12th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अप्रैल तक बंद रहेंगी सराफा दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अप्रैल तक बंद रहेंगी सराफा दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
सराफा भवन में बैठक को संबोधित करते शरद चंद अग्रहरि साथ में अतुल सराफ, पीडी जैन व अन्य।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा कारोबारियों ने दुकानों की बंदी बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दी है। यह निर्णय रविवार को सराफा भवन में मंडल अध्यक्ष शरद चंद अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया।
इस दौरान शरद चंद ने कहा कि केंद्र सरकार काला कानून लागू कर अपनी विफलता को छिपाने के लिए व्यापारियों को नजरअंदाज कर रही है। प्रधानमंत्री के पास हमसे मिलने का समय नहीं है। केंद्रीय पदाधिकारी लगातार डेरा डाले हुए हैं ताकि सरकार से वार्ता हो और इस मुद्दे का कोई हल निकले, मगर सरकार ध्यान ही नहीं दे रही। करीब 40 दिन हो गए, दुकानें बंद हुए, मगर हमारी मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है।
सरकार के इस रवैये के खिलाफ सराफा कारोबारियों ने दो दिन की बंदी और बढ़ा दी है। पहले दस अप्रैल तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया था, मगर सरकार के ध्यान न देने से अब यह बंदी 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस बीच यदि वार्ता से कोई हल निकला तो दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में पुष्पदंत जैन, अतुल सराफ, विनीत अग्रवाल, मनोज सराफ, मदन सराफ, राकेश वर्मा, राजेंद्र सिंह, महेश वर्मा, दिनेश, विनीत अग्रवाल, बागीश, गोपाल, प्रमोद शर्मा, छोटेलाल आदि मौजूद थे।