फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   JEE mains : Mathematics paper was tough

जेईई मेंस : गणित के सवालों में उलझे छात्र  

Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
JEE mains : Mathematics paper was tough
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
जेईई मेंस की रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा में गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। पेपर कठिन होने पर विद्यार्थियों का कहना है कि इस बार कट ऑफ मार्क्स कम ही रहने की संभावना है। रिजल्ट 27 अप्रैल को आएगा।
विज्ञापन


रविवार को शहर के 19 केंद्रों पर जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए पंजीकृत 10,651 परीक्षार्थियों में से करीब एक हजार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस बार की परीक्षा बदले स्वरूप में आयोजित की गई थी। सुबह 9:30 बजे आयोजित परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सुबह सात बजे केंद्र में प्रवेश कर गए। परीक्षार्थियाें को केवल एडमिट कार्ड द्दद्ध लेकर कक्ष में जाना था। परीक्षा केंद्र में ही उन्हें पेंसिल, पेन, रफ कॉपी दी गई। प्रश्नपत्र के पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं था, लेकिन गणित के कठिन प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया।
विज्ञापन


अधिकांश परीक्षार्थियों ने कहा कि भौतिकी और रसायनशास्त्र का प्रश्नपत्र तो सामान्य था, लेकिन गणित का पेपर कठिन था। सेंट्रल एकेडमी में परीक्षा देकर बाहर निकली परीक्षार्थी तान्या गुप्ता ने कहा कि पैटर्न तो पिछले वर्ष की ही तरह था, लेकिन गणित का प्रश्नपत्र टफ था। सागरिका ने कहा कि भौतिकी और रसायनशास्त्र का प्रश्नपत्र तो सामान्य रहा, लेकिन गणित के सवालों में काफी देर तक उलझे रहे। दीपक गुप्ता ने भी गणित के प्रश्नपत्र को उम्मीद से ज्यादा खराब बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग संचालक एवं विशेषज्ञ शिक्षक रजनीश सिंह ने कहा कि गणित के प्रश्न काफी लंबे-लंबे थे। इस वजह से परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। निगेटिव मार्किंग और गणित का प्रश्नपत्र कठिन होने से इस बार कट ऑफ कम रहने की संभावना है।


परीक्षा समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि शहर में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। करीब 10 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed