फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jail FM Radio

जेल में बंदी सुन सकेंगे रेडियो पर गाने

Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
jail FM Radio
बंदी भी अब सुनेंगे फरमाइशी गाने
विज्ञापन

गोरखपुर। मंडलीय कारागार में बंदी अब एफएम रेडियों पर फरमाइशी गाने का आनंद उठा सकेंगे। जेल प्रशासन इसके लिए अब जेल परिक्षेत्र में अपना एफएम रेडियो चालू करेगा। इस व्यवस्था के तहत बैरकों में 14 स्पीकर लगाए जाएंगे। नियंत्रण कक्ष जेलर ऑफिस के पास होगा।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया की जेल के हाई सिक्योरिटी, महिला, मिलेनियम सहित अन्य 14 बैरकों में पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। जिसके माध्यम से बंदी एफएम रेडियो का आनंद ले सकेंगे। साथ ही फरमाइशी गीत भी सुन सकेंगे। फरमाइशी गीत के लिए बंदियो को पर्ची पर लिखकर गाने के बोल जेल प्रशासन को मुहैया कराना होगा। इस सिस्टम के जरिए जेल में बंद करीबी 1900 बंदियो को बैरकों में ही जेल प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले कोई भी संदेश पहुंचने में भी आसानी होगी। जेल में होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रमों भजन आदि को सुनने के लिए भी बंदियों को बैरक से बाहर नही निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed