{"_id":"5df038ef8ebc3e87c20e4b05","slug":"irctc-hike-the-cost-of-breakfast-and-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में महंगा हुआ नाश्ता-भोजन, IRTC ने लागू कीं खानपान की बढ़ी दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में महंगा हुआ नाश्ता-भोजन, IRTC ने लागू कीं खानपान की बढ़ी दरें
Wed, 11 Dec 2019 11:33 AM IST
Vikas Kumar
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में खाने पीने के सामान की अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। अलबत्ता गरीब तबके के यात्रियों को राहत देते हुए जनता थाली की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (टूरिज्म एंड कारपोरेशन) फिलिप वार्जेश ने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने खानपान की बढ़ी दरें लागू भी कर दी है। ये कीमतें सिर्फ मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में ही यात्रियों से ली जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ने पहले राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी वीआईपी ट्रेनों में खानपान के वस्तुओं की कीमत बढ़ाई थी। इनमें टिकट बुक कराने के समय ही नाश्ता और भोजन का पैसा ले लिया जाता है। इसलिए चार महीने बाद नई दरें लागू करने का निर्णय लिया। वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में खानपान की बढ़ी कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
नए मेन्यू में जनता भोजन की कीमत अभी 20 रुपये थाली ही है। भोजन में विभिन्नता के लिए ‘स्नेस्क मील’ दिया जा सकता है। इसमें स्थानीय आइटम दिए जा सकते हैं लेकिन उसमें रायता, अचार, सलाद व पापड़ भी देना होगा। इसी तरह वेज ब्रेकफास्ट 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये, नॉनवेज ब्रेकफास्ट 35 से बढ़ाकर 50 रुपये, वेज स्टैंर्ड भोजन 50 की जगह 80 रुपये और स्टैंडर्ड भोजन में 55 की जगह 90 रुपये की थाली मिलेगी।
विज्ञापन
मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ी दरों पर ही सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी पेंट्रीकार मैनेजर को निर्देश दिया गया है कि वे नई दरों की रेट लिस्ट लगा दें।
अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी