फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   inspection of district hospital

जिला अस्पताल में खामियां देख भड़के एडी हेल्थ

Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
inspection of district hospital
जिला अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल में लगातार अधिकारियों के मतभेद और दुर्व्यवस्था की शिकायत पर अपर निदेशक डॉ. पुष्कर आनंद ने जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल व टीबी विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान एडी हेल्थ को कई खामियां मिली। वहीं एमडी हेल्थ ने जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा को निर्देश दिया कि वह एसआईसी और छुट्टी पर चल रहे सीएमओ से बातचीत कर उनके बीच उभरे मतभेद को दूर कराएं।
विज्ञापन


अपर निदेशक डॉ. पुष्कर आनंद ने बुधवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। वहीं लेबर रूम में नवजातों के टीकाकरण की व्यवस्था नहीं मिली।  इसको देखते हुए एडी हेल्थ ने त्तकाल प्रभाव से  वैक्सीन का बक्सा लेबर रूम में रखने का निर्देश दिया। यहां से निरीक्षण कर जनरल वार्ड का जायजा करने पहुंचे। वार्ड में चारों तरफ पसरी गंदगी देख अधिकारियों को साफ-सफाई का ध्यान रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एडी ने प्रसूताओं के लिए वार्ड में एलईडी टीवी लगाने का निर्देश भी दिया। पैथॉलोजी की शिकायत पर जांच करने भी गए थे। इस दौरान एसआईसी डॉ. एके गुप्ता और प्रभारी सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी अस्पताल का मुद्दा चर्चा में रहा
जिला अस्पताल पर पड़ रहे अतिरिक्त बिजली के भार की वजह से एसआईसी ने कुछ दिनों पहले सीएमओ दफ्तर समेत टीबी विभाग की बिजली भी कटवा दी थी। आरोप है गलत तरीके से बिजली कटवा दी गई थी। इस मसले के निस्तारण के लिए एडी हेल्थ ने मध्यस्थता कर तल्खी दूर करने का भी प्रयास किया। एडी हेल्थ ने प्रभारी सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा को मामला सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। गुरुवार को प्रभारी सीएमओ टीबी अस्पताल के प्रभारी से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed