फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspection of 70 jobs of nagar nigam has been done

नगर निगम के 70 कामों की जांच पूरी 

Wed, 24 Aug 2016 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 24 Aug 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Inspection of 70 jobs of nagar nigam has been done
नगर न‌िगम
नगर निगम के 88 कामों में से 70 की जांच पूरी हो चुकी है और जांच टीम अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रही है। दूसरी ओर बाकी बचे 18 कामों की जांच जल्द पूरी करने के लिए संबंधित टीम को रिमाइंडर भेजने की तैयारी है। जांच में देरी को लेकर जांच टीमों से एक बार जवाब तलब हो चुका है। विश्वस्त सूत्राें के मुताबिक जांच में ज्यादातर कामों की गुणवत्ता खराब मिली है। इसे लेकर निगम के अफसरों और ठेकेदारों में काफी दिनों से हड़कंप भी है। पूर्व कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद के पिछले महीने शैक्षणिक अवकाश पर चले जाने और यहां नए कमिश्नर के चार्ज लेते ही इन कामों से जुड़ अफसरों-ठेकेदारों के चेहरे खिल गए थे, मगर कमिश्नर अनिल कुमार के भी इस जांच को लेकर संजीदा दिखने पर संबंधित अफसरों-ठेकेदारों के चेहरे की खुशी गायब हो गई।
विज्ञापन


लगातार मिल रही शिकायतों पर पूर्व कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने तीन साल के भीतर हुए सभी कामों की जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए छह तकनीकी टीमें भी गठित की गई थी, मगर कामों की संख्या एक हजार से अधिक पाए जाने पर कमिश्नर ने हर वार्ड के 88 बड़े कामों की ही जांच करने का निर्देश दिया। आदेश के पखवारे भर बाद तक तो निगम ने जांच टीम को कामों से जुड़ी फाइलें ही नहीं मुहैया कराई। बाद में जब पूर्व कमिश्नर ने सख्ती की तो निगम ने किसी तरह जांच टीम को फाइलें दीं। जिन कामों की जांच हो रही है उनमें सड़क और नालों के निर्माण की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जांच अब तक पूरी भी हो गई होती मगर तकनीकी टीम को लीड कर रहे एक अफसर का तबादला होने के बाद उनके हिस्से के कामों की जांच प्रभावित हो गई। नए अफसर की तैनाती के बाद टीम ने अब फिर जांच तेज की है। इस टीम के जिम्मे करीब 18 काम हैं। उधर, इस जांच की मानीटरिंग कर रहे उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी ए. अंसारी की तरफ से इस टीम को गुरुवार को रिमाइंडर भी देने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed