{"_id":"5852fc434f1c1b686f64c6ae","slug":"india-s-first-hamsafar-express-will-innaugrate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चलेगी देश की पहली हमसफर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चलेगी देश की पहली हमसफर एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
हमसफर ट्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार के लिए चलने वाली देश की पहली हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से शुक्रवार की शाम चार बजे रवाना होगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु रेल भवन के कांफ्रेंस हाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसे हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि यहां रेलवे स्टेशन पर सदर सांसद महंत आदित्यनाथ और एनईआर के जीएम राजीव मिश्र ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान प्लेटफार्म नौ पर दो एस्केलेटर का लोकार्पण भी किया जाएगा।
हमसफर एक्सप्रेस (12595/12596) सप्ताह में दो दिन बस्ती, गोंडा, लखनऊ वाया कानपुर होकर जाएगी, जबकि एक दिन ट्रेन (12571/12572) आनंदनगर, बढ़नी होकर चलेगी। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम चार बजे चलेगी और बढ़नी से 6 बजे, गोंडा से 7.25 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 9.35 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 11.05 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
- कोच एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) तकनीक वाले
- भोजन की सुविधा का विकल्प
- एक कोच में 72 सीटें
- हर कोच में आरओ प्लांट, हर बर्थ के पास मोबाइल चार्जर प्वाइंट
- नई तकनीकी का वॉश बेसिन
- हर कोच में स्टेशन का डिस्पले होगा
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस (12595/12596) सप्ताह में दो दिन बस्ती, गोंडा, लखनऊ वाया कानपुर होकर जाएगी, जबकि एक दिन ट्रेन (12571/12572) आनंदनगर, बढ़नी होकर चलेगी। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम चार बजे चलेगी और बढ़नी से 6 बजे, गोंडा से 7.25 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 9.35 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 11.05 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर से मंगलवार, गुरुवार को चलेगी
हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 दिसंबर से नियमित चलेगी। हमसफर एक्सप्रेस (12595) मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 8.00 बजे चलेगी, बस्ती से 9.01 बजे, गोंडा से 10.25 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 01.05 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 2.45 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस सुबह 8.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (12596) आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस बुधवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 8.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 12.55 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 2.25 बजे, गोंडा से 5.05 बजे तथा बस्ती से 6.09 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 एवं जनरेटर सह लगेज यान के 02 कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
रविवार को बढ़नी होकर जाएगी
(12571) गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया बढ़नी साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को गोरखपुर से शाम 7.00 बजे चलकर बढ़नी से रात 8.44 बजे, गोंडा से 10.43 बजे दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 1.05 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 2.45 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस सुबह 8.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (12572) आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर वाया बढ़नी साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट सोमवार को आनन्द विहार से रात 8.00 बजे चलकर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 12.55 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 2.25 बजे, गोंडा से 5.05 बजे तथा बढ़नी से 6.42 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 9.15 बजे पहुंचेगी।नहीं शुरू हुई टिकट की बुकिंग
हमसफर एक्सप्रेस चलाने का शेड्यूल तो तय कर दिया गया लेकिन टिकट की बुकिंग गुरुवार की रात 10 बजे तक शुरू नहीं हो सकी थी। ट्रेन के चलने की खबर सुनकर यात्री पूरे दिन टिकट की बुकिंग के लिए परेशान रहे। दिल्ली से टिकट की बुकिंग के लिए साफ्टवेयर में ट्रेन का नंबर ही फीड नहीं किया गया था। टिकट की बुकिंग शुरू न होने से ट्रेन के खाली जाने की आशंका बढ़ गई है।10 फीसदी बर्थ तत्काल कोटा का
ट्रेन में कुल 1296 बर्थ हैं। इसका 10 फीसदी बर्थ तत्काल कोटा के लिए निर्धारित किया गया है। 50 प्रतिशत बर्थ का किराया सामान्य एक्सप्रेस के किराये से 15 प्रतिशत अधिक होगा, जबकि शेष बर्थ के लिए प्रत्येक 10 प्रतिशत बर्थ पर 10 प्रतिशत किराया प्रीमियम दर से बढ़ता जाएगा।हमसफर की खूबियां
- सभी कोच थ्री टायर एसी- कोच एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) तकनीक वाले
- भोजन की सुविधा का विकल्प
- एक कोच में 72 सीटें
- हर कोच में आरओ प्लांट, हर बर्थ के पास मोबाइल चार्जर प्वाइंट
- नई तकनीकी का वॉश बेसिन
- हर कोच में स्टेशन का डिस्पले होगा