{"_id":"57b376734f1c1bda786ebab5","slug":"independance-day-celeberated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजे देशभक्ति के तराने, मना आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजे देशभक्ति के तराने, मना आजादी का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर बैंकरोड पर तिरंगे के रंग में सजकर जातीं युवतिया ।
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों, संस्थानों पर झंडारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया। हर जगह देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। स्कूलों में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मन मोह लिया। वहीं कई स्कूलों में खेल हुए और प्रभात फेरी निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया गया।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने झंडारोहण किया। कुलपति ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने ध्वजारोहण किया। महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामदत्तपुर में एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस समन्वयक डॉ. अजय शुक्ला व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूमिका ने स्वयंसेविकाओं आजादी का सही अर्थ समझाते हुए स्वयंसेविकाओं को दायित्व बोध कराया। डीएवी पीजी कालेज में प्राचार्य डा. सरोज श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की प्रेरणा दी। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। गंगा जमुना महाविद्यालय रायगंज में विधायक विजय बहादुर यादव, उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ राम प्रकाश मणि त्रिपाठी, इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज रामपुर में प्राचार्य डॉ. रमेश मिश्र, दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रो हरि जी सिंह ने झंडारोहण किया। शिक्षा भवन पर डीआईओएस एएन मौर्या, बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए ओम प्रकाश यादव तथा सहायक निदेश सेवायोजन कार्यालय में उपनिदेशक एपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
अंबिका शिक्षा निकेतन में डॉ रुप कुमार बनर्जी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने गरीब एवं निर्बल बच्चों को फल, मिठाई दिया और सभी बच्चों को दूध पिलाया। डॉ बनर्जी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाया और सफाई के प्रति प्रेरित किया। विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में गोरखनाथ चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनीष कुमार, डीबी इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य डा. शंकर मणि त्रिपाठी, केन्द्रीय विद्यालय नं एक वायु सेना में एअर कमोडोर अरुन मलिक, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल, एडी राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या रेमी यादव, जमुना प्रसाद कन्या इण्टर कालेज में प्रधानाचार्या डा. अनीता चौरसिया, सरस्वती विद्या मंन्दिर आर्यनगर में मुख्य अतिथि डा. बीके राय, जीपी सनराइज स्कूल गोरखनाथ के प्रबंधक वरुण चौरसिया ने ध्वजारोहण किया गया उसके बाद वहां के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए देशभक्ति नाटक का मंचन किया। एमएसआई इंटर कालेज बक्शीपुर के प्रधानाचार्य जफर अहमद खां ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने झंडारोहण किया। कुलपति ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने ध्वजारोहण किया। महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामदत्तपुर में एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस समन्वयक डॉ. अजय शुक्ला व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूमिका ने स्वयंसेविकाओं आजादी का सही अर्थ समझाते हुए स्वयंसेविकाओं को दायित्व बोध कराया। डीएवी पीजी कालेज में प्राचार्य डा. सरोज श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की प्रेरणा दी। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। गंगा जमुना महाविद्यालय रायगंज में विधायक विजय बहादुर यादव, उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ राम प्रकाश मणि त्रिपाठी, इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज रामपुर में प्राचार्य डॉ. रमेश मिश्र, दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रो हरि जी सिंह ने झंडारोहण किया। शिक्षा भवन पर डीआईओएस एएन मौर्या, बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए ओम प्रकाश यादव तथा सहायक निदेश सेवायोजन कार्यालय में उपनिदेशक एपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
झांकी निकाली, फल व मिठाइयां बांटी गई
राजकीय जुबिली इंटर कालेज में ध्वजारोहण के पहले छात्रों ने झांकी निकाली। कार्मल स्कूल में ध्वजारोहण के बाद छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर में कैथोलिक डायसिस ऑफ एजुकेशन सोसायटी के सेक्रेटरी फादर बेन्नी ने राष्ट्रध्वज फहराया। उसके बाद स्कूल बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एकल, सामूहिक गीत, नृत्य के साथ ही विद्यार्थियों ने नाटक का मंचन किया। फादर बेन्नी ने विद्यालय की स्वतंत्रता दिवस विशेषांक बुलेटिन द फ्लॉवराइट्स का विमोचन किया। इसके अलावा छात्र परिषद को शपथ दिलाई गई।अंबिका शिक्षा निकेतन में डॉ रुप कुमार बनर्जी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने गरीब एवं निर्बल बच्चों को फल, मिठाई दिया और सभी बच्चों को दूध पिलाया। डॉ बनर्जी ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाया और सफाई के प्रति प्रेरित किया। विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में गोरखनाथ चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनीष कुमार, डीबी इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य डा. शंकर मणि त्रिपाठी, केन्द्रीय विद्यालय नं एक वायु सेना में एअर कमोडोर अरुन मलिक, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल, एडी राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या रेमी यादव, जमुना प्रसाद कन्या इण्टर कालेज में प्रधानाचार्या डा. अनीता चौरसिया, सरस्वती विद्या मंन्दिर आर्यनगर में मुख्य अतिथि डा. बीके राय, जीपी सनराइज स्कूल गोरखनाथ के प्रबंधक वरुण चौरसिया ने ध्वजारोहण किया गया उसके बाद वहां के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए देशभक्ति नाटक का मंचन किया। एमएसआई इंटर कालेज बक्शीपुर के प्रधानाचार्य जफर अहमद खां ने ध्वजारोहण किया।