{"_id":"5d6d84408ebc3e015105a752","slug":"in-train-custom-raid-gorakhpur-city-news-gkp3200428162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कस्टम ने पकड़ी विदेशी सिगरेट की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कस्टम ने पकड़ी विदेशी सिगरेट की खेप
विज्ञापन

गोरखपुर। कस्टम की टीम ने रविवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन से विदेशी (कोरिया) सिगरेट की खेप पकड़ी। छह बोरों में भरी सिगरेट की कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से 52.50 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि छानबीन के बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि सिगरेट को किसने बुक करके मंगाया था। गोरखपुर में ही सिगरेट को रिसीव करना था। पूरे मामले की छानबीन में कस्टम टीम लगी है। कस्टम के उपायुक्त राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस से कोरिया में बनी सिगरेट लाने की जानकारी मिली थी। रविवार की रात ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने से पहले ही कस्टम अधीक्षक राधिका त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर माल गोदाम के पास छह बोरों भरे विदेशी सिगरेट का कार्टून ट्रेन से उतारा गया। कस्टम की टीम ने पहले उसे लेने आने वाले का इंतजार किया। काफी देर तक किसी के पास न आने पर सिगरेट को कब्जे में ले लिया। कस्टम अधीक्षक राधिका त्रिपाठी ने बताया कि एक कार्टून में 50 बंडल सिगरेट थी।
सोना तस्करी के आरोपियों को जमानत
डायरेक्ट्रेट आफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने भी विदेशी सिगरेट पकड़ी थी। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। डीआरआई ने ही सोने की तस्करी का मामला भी पकड़ा था। गोरखपुर और लखनऊ के छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। ज्यादातर आरोपियों को 19 अगस्त को जमानत मिल चुकी है।