फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in Gorakhpur all medical officer will resign .

मुख्यमंत्री के जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी

Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
in Gorakhpur all medical officer will resign .
मुख्यमंत्री के जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी देंगे इस्तीफा
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वास्थ्य महानिदेशालय के एक आदेश से आहत होकर गोरखपुर के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने त्यागपत्र देने की धमकी दी है। मामला दो बाबूओं के ट्रांसफर को महानिदेशालय द्वारा निरस्त किए जाने का है।
पिछले दिनों गोरखपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्रीकांत तिवारी ने शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में सहयोग न करने पर दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रयोगशाला प्राविधिक का तबादला कर दिया था। सीएमओ कार्यालय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौडिया व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौडीराम के प्रयोगशाला प्राविधिक के ट्रांसफर का आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य महानिदेशालय हरकत में आ गया। वहां से दोनों का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ द्वारा बाबूओं के मामले में हस्तक्षेप करने व ट्रांसफर निरस्त कर दिए जाने से प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने काम कराने में असमर्थता जाहिर कर दी। शनिवार को ही प्रांतीय चिकित्सक संघ की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में तय हुआ कि जिले में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी कठिनाई हो रही है। मुख्यमंत्री का जिला होने की वजह से काम बेहतर करने का दबाव है और स्टॉफ के सहयोग के बगैर यह नहीं हो सकता। अगर अनुशासनहीन कर्मचारी मिलेंगे और महानिदेशालय अनावश्यक हस्तक्षेप करेगा तो वह जवाबदेही देने की बजाय क्यों न इस्तीफा ही दे दें।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि अगर ट्रांसफर निरस्तीकरण का आदेश वापस नहीं हुआ तो जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपना इस्तीफा दे देंगे क्योंकि इस माहौल में वह लोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने में समर्थ नहीं हैं। बैठक में अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार सिंह, एडीशनल सीएमओ डॉ.नंदकुमार, डॉ.नीरज पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व जिले के समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed