{"_id":"57e7e87c4f1c1b5612573d75","slug":"ima-took-back-strike-now-will-oppose-tying-black-ribbon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म, अब काली पट्टी बांध काम करेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म, अब काली पट्टी बांध काम करेंगे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Sep 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
डाक्टरों की हड़ताल के चलते बेतियाहाता में बन्द रहीं क्लीनिक।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की क्लीनिक पर हुई फायरिंग के विरोध में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करते हुए सोमवार से काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। पीड़ित डॉक्टर ने मेडिकल एसोसिएशन से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी। इसके साथ ही रविवार शाम से निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गईं।
बता दें कि शनिवार को कैंट थाने के पास स्थित डॉ. जीएन लाल की क्लीनिक पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर तीन लोगों को घायल कर दिया था। इससे डॉक्टरों में रोष फैल गया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और जनरल प्रैक्टिशनर (जीपी) एसोसिएशन ने तत्काल हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। जिले के डॉक्टर मामले को लेकर लंबी लड़ाई के लिए कमर भी कस चुके थे। मगर रविवार सुबह पीड़ित डॉक्टर ने आईएमए के सदस्यों को मैसेज कर घटना को निजी मामला बताते हुए हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया।
इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि डॉक्टर की क्लीनिक पर हमला हुआ है, उसका कारण चाहे जो भी रहा हो। हमारा विरोध जारी रहेगा। चूंकि हड़ताल पर जाने का फैसला शनिवार को ही लिया गया था। इसलिए रविवार को एक दिन की हड़ताल जारी रखने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि सोमवार से ओपीडी व इमरजेंसी दोनों चलेंगी, मगर डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को तीन दिन की मोहलत दी गई है। बुधवार शाम को आईएमए के सदस्यों की फिर बैठक होगी। उस बैठक में डॉ. जीएन लाल भी मौजूद रहेंगे। उसी बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।