{"_id":"5df7ae398ebc3e87e35d440d","slug":"igrs-matter-latest-news-departmental-enqiry-gorakhpur-city-news-gkp3335093149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस :बोले डीएम, शिकायतों के निस्तारण में चौथी गड़बड़ी पर होगी विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस :बोले डीएम, शिकायतों के निस्तारण में चौथी गड़बड़ी पर होगी विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को यह हिदायत देते हुए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि चौथी बार ऐसी गलती करने पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण की समीक्षा में गोरखपुर की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई थी। इसपर डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण यदि निर्धारित समय के बाद किया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ पहली बार चेतावनी पत्र जारी होगा। दूसरी बार चेतावनी पत्र वार्षिक चरित्र पंजी में दर्ज होगा। तीसरी बार संबंधित शख्स को निंदा प्रविष्टि प्रदान कर सर्विस बुक में दर्ज की जाएगी। वहीं चौथी बार विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को आईजीआरएस पोर्टल पर माह के अंत में किसी भी स्तर पर संदर्भ डिफ ाल्टर की श्रेणी में पाए जाने पर संबंधित अधिकारी का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गोरखपुर से सत्यापित कराने के बाद ही मुख्य कोषाधिकारी को वेतन बिल के साथ प्रस्तुत करें।