{"_id":"6f6d504248971073113029544b2892bb","slug":"ig-prepaired-plan-to-prevent-traffic-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात के लिए आईजी ने तैयार किया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात के लिए आईजी ने तैयार किया प्लान
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए आईजी ने प्लान तैयार किया है। स्टैंड, पार्किंग के साथ ही डिवाइडर बनाने, सड़कों को चौड़ा करने के लिए उन्होंने संबधित विभाग के अफसरों को सुझाव दिए हैं। आईजी ने कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी को प्लान की कॉपी भेजने के साथ ही पत्र लिखकर इसे पूरा कराने को कहा है।
ट्रैफिक विभाग इन रास्तों पर रूट डायवर्जन करे
विज्ञापन
ट्रैफिक विभाग में फोर्स की भारी कमी है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर की जगह ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की यहां तैनाती की जाए। फोर्स के नाम पर एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 21 दीवान, 36 सिपाही नियुक्त हैं। ट्रैफिक विभाग यातायात निदेशालय से दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, 12 दीवान और 51 सिपाही की और मांग करेगा।
यहां यातायात संकेत लगाए जाएं
पैडलेगंज, छात्रसंघ तिराहा, शास्त्री चौराहा, स्टैंडर्ड तिराहा, धर्मशाला चौराहा, गैंगेज चौराहा, अलीनगर चौराहा, बक्शीपुर चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, राप्तीनगर चौरहा, खजांची चौराहा, बरगदवां चौरहा, फलमंडी चौराहा, कूड़ाघाट तिराहा, तारामंडल मोड़।
जीडीए करे ये काम
कचहरी चौराहा, टाउनहाल की ओर सड़क पर लगे बिजली के खंभे और मोहद्दीपुर, रेलवे-रोडवेज तिराहे से ट्रांसफार्मर हटवाया जाएं।
रोडवेज की जिम्मेदारी
बस स्टेशन की समय सारणी से बसों को छोड़ने के साथ ही इन्हें अंदर खड़ी कराई जाए।
शिक्षा विभाग तय करे
नगर क्षेत्र के स्कूल प्रबंधक 15 मिनट के अंतराल में स्कूल खोलने और बंद करने पर सहमत हों।
आरटीओ के लिए गाइड लाइन
विज्ञापन
ट्रैफिक विभाग इन रास्तों पर रूट डायवर्जन करे
- अग्रसेन तिराहा से गांधी गली की ओर जाने वाले रोड पर चार पहिया वाहन और रिक्शा पर प्रतिबंध लगाया जाए।
- विजय चौराहा से खोवा मंडी गली की ओर जाने वाली रोड पर चार पहिया वाहन और रिक्शा रोका जाए।
- घोष कंपनी चौराहे से सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों और रिक्शों को कोतवाली नखास होते हुए गीता प्रेस रोड पर भेजा जाए।
- गीता प्रेस रोड से रेती चौक, घोष कंपनी होते हुए चार पहिया वाहन और रिक्शा शास्त्री चौक की ओर भेजे जाएं
- हॉर्बर्ट बंधा से सभी तरह के भारी व हल्के व्यावसायिक वाहन नगर क्षेत्र में प्रवेश न करें।
- गणेश चौराहे से विजय चौक और अग्रसेन तिराहे की ओर जाने वाले सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
- देवरिया की तरफ से आने वाली बस खोराबार बाईपास के रास्ते पैड़लेगंज, मोहद्दीपुर होते हुए शहर में आएं। देवरिया जाने के लिए मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार होते हुए जाएं।
- कुशीनगर से आने वाली बसें कूड़ाघाट तिराहा से मोहद्दीपुर होते हुए आएं और वापसी इसी रूट से हो।
- वाराणसी की ओर से आने वाली बसें नौसढ़, टीपी नगर पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहे से होकर आएं और जाने वाली बसें भी इसी रास्ते से जाएं।
- संतकबीरनगर की ओर से आने वाली बसें नौसढ़, टीपी नगर, पैडलेगंज, छात्रसंघ से शहर में आएं और इसी रास्ते जाएं।
- फरेंदा, महराजगंज से आने वाली बसें बरगदवा बाईपास से होते हुए खजांची पादरी बाजार मोहद्दीपुर से होकर आएंगी और जाएं।
विज्ञापन
ट्रैफिक विभाग में फोर्स की भारी कमी है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर की जगह ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की यहां तैनाती की जाए। फोर्स के नाम पर एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 21 दीवान, 36 सिपाही नियुक्त हैं। ट्रैफिक विभाग यातायात निदेशालय से दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, 12 दीवान और 51 सिपाही की और मांग करेगा।
यहां यातायात संकेत लगाए जाएं
पैडलेगंज, छात्रसंघ तिराहा, शास्त्री चौराहा, स्टैंडर्ड तिराहा, धर्मशाला चौराहा, गैंगेज चौराहा, अलीनगर चौराहा, बक्शीपुर चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, राप्तीनगर चौरहा, खजांची चौराहा, बरगदवां चौरहा, फलमंडी चौराहा, कूड़ाघाट तिराहा, तारामंडल मोड़।
जीडीए करे ये काम
- बेतियाहाता रोड पर स्थित बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग स्थल न होने से सड़क पर वाहन खड़े होते हैं। पार्किंग स्थल की पहचान कराने के साथ ही गोलंबर छोटा कर आईलैंड बनाए, बेतियाहाता से टीपी नगर तक डिवाइडर ऊंचा कराया जाए।
- कचहरी चौराहे तक किनारे नाले को ढकवा कर सड़क चौड़ी की जाए।
- रेलवे-रोडवेज तिराहा पुलिस बूथ से उत्तर रेलवे स्टेशन तक स्थाई डिवाइडर का निर्माण किया जाए।
- शास्त्री चौराहा तक पटरी का समतलीकरण इंटरलॉकिंग के साथ ही नाली की मरम्मत कराई जाए
- सिटी मॉल तिराहे से सड़क के किनारे चौड़े नाले को एक तरफ कर सड़क चौड़ी की जाए।
- असुरन चौराहा ओवरब्रिज के बाद तिराहे से मेडिकल रोड पर सब्जी मंडी, विष्णु मंदिर तक स्थाई डिवाइडर, असुरन चौराहे से पिपराइच रोड तक छाया कांप्लेक्स और राप्ती कॉम्पलेक्स तक स्थाई डिवाइडर बनाया जाए।
- बेतियाहाता चौकी से टीपीनगर, हनुमान मंदिर, कैंट रोड तक स्थाई डिवाइडर बनाया जाए।
- कूड़ाघाट तिराहे से खोराबार बाईपास तक स्थाई डिवाइडर बने।
- मोहद्दीपुर पुलिस चौकी से कूड़ाघाट और मोहद्दीपुर से चार फाटक ओवरब्रिज तक स्थाई डिवाइडर बनाया जाए।
- असुरन से मेडिकल और रोडवेज पिकेट से वर्कशॉप तक स्थाई डिवाइडर बने।
- पैडलेगंज से मोहद्दीपुर सूरजकुंड से दुर्गाबाड़ी तक स्थाई डिवाइडर का निर्माण हो।
- मोहद्दीपुर चौराहे से बाईं तरफ मुड़ने पर टूटे मैनहोल की मरम्मत कराई जाए।
- रेलवे-रोडवेज तिराहे पर सड़क के दोनों ओर नालियों की मरम्मत, सफाई कराई जाए, अतिक्रमण हटाया जाए।
- सिटी मॉल तिराहा-कॉर्मल रोड पर सड़क के किनारे रखे कूड़ेदान हटवाए जाएं।
- छाया कांपलेक्स और राप्ती कांप्लेक्स के सामने से अतिक्रमण हटवाया जाए।
- पीपीगंज से आने वाले ऑटो का स्टैंड बरगदवा में बने।
- भटहट से आने वाले ऑटो का स्टैंड खजांची चौराहा से पचास मीटर दूर सड़क के दोनों तरफ बने।
- पिपराइच से आने वाले ऑटो के लिए स्टैंड पादरी बाजार पुलिस चौकी के दोनों तरफ बनाया जाए।
- सोनबरसा से आने वाले ऑटो नंदानगर मोड़ के दोनों तरफ खड़े किए जाएं।
- खोराबार से आने वाले ऑटो इंजीनियरिंग कॉलेज के मंदिर गेट के दोनों तरफ रखे जाएं।
- बरहुआ खजनी से आने वाले ऑटो नौसढ़ तिराहे के दोनों तरफ खड़े किए जाएं।
- कौड़ीराम की ओर से आने वाले ऑटो नौसढ़ तिराहे के दोनों तरफ पार्क हों।
कचहरी चौराहा, टाउनहाल की ओर सड़क पर लगे बिजली के खंभे और मोहद्दीपुर, रेलवे-रोडवेज तिराहे से ट्रांसफार्मर हटवाया जाएं।
रोडवेज की जिम्मेदारी
बस स्टेशन की समय सारणी से बसों को छोड़ने के साथ ही इन्हें अंदर खड़ी कराई जाए।
शिक्षा विभाग तय करे
नगर क्षेत्र के स्कूल प्रबंधक 15 मिनट के अंतराल में स्कूल खोलने और बंद करने पर सहमत हों।
आरटीओ के लिए गाइड लाइन
- परमिट वाले ऑटो रिक्शे का रूट निर्धारण किया जाए।
- इन्हें बरगदवां, गोरखनाथ से धर्मशाला तक, धर्मशाला चौराहा के उत्तर रेलवे पुल से नीचे होते हुए पादरी बाजार तक, धर्मशाला शनि देव मंदिर से यातायात कार्यालय काली मंदिर, गोलघर, तमकुही, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा, बेतियहाता, अलहदादपुर, टीपी नगर से रुस्तमपुर, कैंट अंबेडकर तिराहा, सिटी मॉल होते हुए आने के साथ ही इसी रूट से जाने दिया जाए।