{"_id":"579f78304f1c1bcc222b90fb","slug":"ig-check-the-traffic-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना दिए दो घंटे शहर में घूमे आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना दिए दो घंटे शहर में घूमे आईजी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पूरे दिन ट्रैफिक संभालने में लगी रही।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी मोहित अग्रवाल सोमवार दोपहर जाम से निपटने का इंतजाम देखने शहर में निकले। गोलघर, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, मोहद्दीपुर, चिलुआताल में उन्होंने व्यवस्था देखी। आम दिनाें की तुलना में यातायात व्यवस्था सामान्य मिलने पर उन्होंने मातहतों की पीठ थपथपाई और इसी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
दोपहर एक बजे आईजी गोलघर पहुंचे। स्थिति सामान्य मिलने पर धर्मशाला, जटाशंकर होते हुए गोरखनाथ पहुंचे। ओवरब्रिज से लेकर मंदिर तक गाड़ियों की कतार तो मिली लेकिन ट्रैफिक रुका नहीं था। चिलुआताल में जाम के हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले। वहां से वह रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड, यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए मोहद्दीपुर पहुंचे। यहां चौराहे पर खड़े दरोगा, सिपाही से दिनभर की स्थिति और समस्या की जानकारी ली और फिर तीन बजे ऑफिस पहुंच गए। बेहतर इंतजाम के लिए उन्होंने एसएसपी की पीठ थपथपाई। जाम से निपटने तक इसी तरह से व्यवस्था को बनाए रखने को कहा।
ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही संदिग्धों की चेकिंग
सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था से निपटने के लिए पूरी फोर्स सड़क पर निकल आई थी। सभी चौराहों पर दरोगा, सिपाही, होमगार्ड सुबह से लेकर शाम तक मुस्तैद रहे। ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही व्यवस्था की निगरानी करने के लिए सड़क पर अफसरों की गाड़ी दौड़ती रही। रास्ते में कुछ लोगों की चेकिंग भी हुई। बड़ी संख्या में हर चौराहे पर फोर्स को देख लोग अचंभित भी थे।