{"_id":"5d1bbc038ebc3e3c7c22c374","slug":"icmr-gorakhpur-news-gkp312445849","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ रजनीकांत बने आईसीएमआर के निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ रजनीकांत बने आईसीएमआर के निदेशक
विज्ञापन
आईसीएमआर के नए निदेशक डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. रजनीकांत बने आईसीएमआर के पहले निदेशक
मेडिकल कॉलेज। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान (आईसीएमआर) के पहले निदेशक के रुप में डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने कार्यभर ग्रहण कर लिया है। संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नए निदेशक का स्वागत फूल देकर किया।
डॉ. रजनीकांत ने बतौर वैज्ञानिक आईसीएमआर में 36 वर्षों से कार्यरत हैं। वह गुजरात में मलेरिया नियंत्रण में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। यहां आने के पहले वह आईसीएमआर मुख्यालय दिल्ली में आरएमपीसी विभाग के मुखिया के तौर पर कार्यरत थे। कार्य ग्रहण के बाद डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि वह एनआईवी इकाई को परिवर्तित करके एक स्वतंत्र शोध संस्थान आएमआरसी के रुप में विकसित करने की परिकल्पना के साथ 2012 से ही जुड़े हैं। उनकी प्राथमिकता में एंसेफेलाइटिस के अन्य कारकों की पहचान, वेक्टर पर प्रभावी नियंत्रण, टीकाकरण एवं बचाव की जनजागरुकता मुख्य रुप से शामिल हैं। इसके अलाव बच्चों में कुपोषण, निमोनिया व लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन एवं कैंसर के बारे में भी विस्तृत शोध की योजनाएं शुरू करना उनकी कार्ययोजना में है।