फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hydrabad rape case protest

प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से नोंकझोंक

Sun, 01 Dec 2019 06:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
hydrabad rape case protest
विरोध - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद में डॉक्टर से दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्याज की लगातार बढ़ रही कीमत, गिरते विकास दर एवं हैदराबाद में डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी मांग समेत कई मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेसियों का शनिवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन था। इसी क्रम में शनिवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक शानू और प्रदेश सचिव बादल चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने जैसे ही पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इसके बाद युवा कांग्रेसियों ने धरना देना शुरू कर दिया।
इस मौके पर अभिजीत ने कहा कि महंगाई चरम पर है। प्याज 100 रुपये तो लहसुन 200 रुपये में मिल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर केंद्र सरकार महंगाई पर काबू नहीं पाती है तो युवा कांग्रेसी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की घटना कलंक के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य महेंद्र मोहन, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, अजय मिश्रा, सुमित कुमार पांडेय, ललित निषाद, मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा, अमित कुमार कन्नौजिया, अतुल मिश्रा, आदित्य सिंह, नवीन कुमार, रंजीत चौधरी, सत्येंद्र, नागेंद्र साहनी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed