फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   How will people travel in Humsafar without bedroll

बिन चादर कैसे होगा हमसफर से सफर

Wed, 10 Aug 2016 07:51 PM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 10 Aug 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
How will people travel in Humsafar without bedroll
रेल - फोटो : अमर उजाला
देश की पहली हमसफर ट्रेन चलाने में बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया, तौलिया) की समस्या आड़े आने लगी है। जरूरत के मुताबिक गोरखपुर मैकेनाइज्ड लांड्री में बेडरोल ही नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों में जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बेडरोल न मिलने पर अब महकमे के अधिकारियों ने दूसरे जोन से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


हमसफर एक्सप्रेस की सभी 20 बोगियां वातानुकूलित रहेंगी। इस हिसाब से इन बोगियों में करीब 3000 चादर, 2000 कंबल और इतने ही तकिये की जरूरत होगी, जबकि मैकेनाइज्ड लांड्री में इतना बेडरोल नहीं है। वहीं अक्टूबर से स्पेशल और सुविधा ट्रेनें भी चलने लगेंगी, ऐसे में उन्हीं के लिए बेडरोल का इंतजाम कर पाना आसान नहीं होगा। नये बेडरोल की खरीद में कम से कम दो से तीन महीने का समय लगेगा। मुश्किल यहीं खत्म होती नहीं दिख रही, अगर बेडरोल का इंतजाम हो भी जाता है तो उनकी धुलाई कर पाना संभव नहीं होगा। इसके लिए नई मशीन की जरूरत होगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी डीबी तिवारी का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के साथ ही हमसफर के लिए बेडरोल का इंतजाम करने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए दूसरे जोन से भी सहयोग मांगा गया है। धुलाई में दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि जल्द ही मैकेनाइज्ड लांड्री में एक और मशीन आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


45 सौ पैकेट है धुलाई की क्षमता
मैकेनाइज्ड लांड्री में बेडरोल की धुलाई की क्षमता रोजाना 45 सौ पैकेट की है। एक पैकेट में एक सेट बेडरोल रहता है, जबकि गोरखपुर से 14 ट्रेनों में बेडरोल की सप्लाई की जाती है।


इन ट्रेनों में है बेडरोल की सप्लाई
दादर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed