फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hotal taaj

गोरखपुर में खुलेगा होटल ताज

Wed, 31 Jul 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
hotal taaj
गोरखपुर में खुलेगा होटल ताज
विज्ञापन

गोरखपुर। आने वाले समय में गोरखपुर में भी ताज ग्रुप का होटल होगा। शहर के प्रमुख बिल्डर शोभित मोहन दास अग्रवाल होटल एवं रिसोर्ट के क्षेत्र में विश्व में एक खास मुकाम रखने वाले पांच सितारा होटल समूह इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (ताज ग्रुप) के साथ गोरखपुर में विवांता ताज होटल के लिए करार किया है। रामगढ़ताल के पास करीब साढ़े पांच एकड़ में ताज विवांता बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने मंजूरी दे दी है। 320 करोड़ की लागत से बनने वाले इस होटल के जरिए प्रत्यक्ष रूप से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
दरअसल, गोरखपुर बौद्ध सर्किट से जुड़े कुशीनगर समेत अन्य स्थलों का जंक्शन है। इन स्थलों पर जाने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी यहां आते हैं। ये लोग यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के होटल की कमी महसूस करते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए पर्यटन विभाग लगातार प्रयास कर रहा था जिसकी परिणति अब शहर में विवांता ताज होटल के रूप में नजर आएगी।
विज्ञापन

कोट
ताज ग्रुप के साथ गोरखपुर में ताज विवांता होटल के लिए करार हो चुका है। इस होटल के निर्माण में करीब 320 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पर्यटन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। इस होटल के जरिए करीब 1500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। - शोभित मोहन दास अग्रवाल, व्यवसायी और बिल्डर
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभित मोहन दास अग्रवाल की ओर से रामगढ़ ताल के पास होटल ताज विवांता के रजिस्ट्रेशन को स्वीकृत दे दी गई है। प्रदेश की पर्यटन नीति के तहत इसके लिए कई तरह की छूट भी मिलेगी। - रविंद्र मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी

:: पर्यटन स्थलों पर ताज ग्रुप का होटल विवांता
टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा की ओर से 1903 में ताज ग्रुप नाम से इंडियन होटेल्स कंपनी लिमिटेड की स्थापना की गई थी। होटेल्स और रिजार्ट्स की विस्तृत शृंखला वाली इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। इस समूह का मुंबई, गोवा, उदयपुर, जयपुर समेत भारत में 108 और विदेशों में 17 होटल हैं। होटल ताज विवांता ताज ग्रुप का ब्रांड है। कई व्यावसायिक और पर्यटन स्थलों पर ताज विवांता होटल बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed