फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hospital management denys to admit pregnent lady

दर्द से तड़पती प्रसूता को महिला अस्पताल में नहीं किया भर्ती

Thu, 03 Mar 2016 01:16 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
hospital management denys to admit pregnent lady
दर्द से तड़पती प्रसूता को महिला अस्पताल ने भर्ती करने से इनकार करने मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बाहर से ही उसे मेडिकल कालेज जाने की सलाह दी। परेशान होकर परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बेलघाट के कूरी बाजार निवासी अनिल की पत्नी प्रीति ने बुधवार को बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद से उसे तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत नाजुक होते देख सीएचसी पर तैनात डॉक्टर ने 108 एम्बुलेंस से उसे महिला अस्पताल भेजा दिया। परिजन रात आठ बजे खून से लथपथ प्रसूता को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि महिला अस्पताल के कैजुअल्टी में तैनात डॉक्टर ने इलाज करने के बजाए नर्सों के कहने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


परिवारवाले मरीज को भर्ती करने की गुहार लगाते रहे मगर कर्मचारी व डॉक्टरों ने एक न सुनी। इसी बीच प्रसूता को लेकर आया एंबुलेंस का चालक बिना बताए एंबुलेंस लेकर चला गया। थक हारकर परिजनों ने प्रसूता को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अस्पताल के एसआईसी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed