फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Honour of village Guard

सूचनाएं देने वाले होंगे पुरस्कृत, लापरवाह बर्खास्त 

Thu, 19 Jan 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Honour of village Guard
पुलिस लाइंस में चौकीदारों को सम्मानित किया गया। - फोटो : Rajesh Kumar
लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे चौकीदारों में दम भरने के लिए बुधवार को पुलिस लाइंस में बैठक हुई। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश की पहल पर हुई बैठक में आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि बेहतर काम करने वाले चौकीदारों को पुरस्कृत और लापरवाहों पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में होने वाली हर गतिविधियों की सूचनाएं चौकीदार दें और सबसे ज्यादा सूचनाएं देने वालों को चुनाव बाद पांच हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को भी पांच चौकीदारों को बेहतर काम के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन अफसरों ने किया।
विज्ञापन


डीएम संध्या तिवारी ने चौकीदारों को बेहतर काम करने की सलाह देते हुए चेतावनी भी दिया कि यदि किसी गांव में कोई अप्रिय घटना हुई तो उस गांव के चौकीदार पर कार्रवाई कर दी जाएगी। एसएसपी रामलाल वर्मा ने चौकीदारों को उनके कर्तव्य याद दिलाए। बताया कि गांव में हर गतिविधि की सूचना उन्हें देनी होती है। ताकि समय रहते पुलिस सक्रिय हो सके। उन्होंने बताया कि गांव में रुपये बांटने, मारपीट, असलहा या कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे समाज को खतरा हो सकता है उसकी सूचना चौकीदार दें। गांव में हर शख्स की जानकारी उन्हें होनी चाहिए। गांव में क्या चल रहा है इसकी समय रहते सूचना देंगे तो शांतिपूर्ण चुनाव होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस के आंख और कान की तरह काम करते हैं। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने सभी चौकीदारों को सूचनाएं देने का संकल्प दिलाते हुए कहा है कि हर आवश्यकता का ख्याल रखा जाएगा मगर आप सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो भी ड्यूटी लगे उसका निर्वहन करें और इसका जो भी भुगतान होगा वह सीधे खाते में भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरे और हत्यारे को पकड़ने वाले पुरस्कृत
आईजी मोहित अग्रवाल ने लुटेरे और हत्यारों को पकड़ाने में पुलिस की मदद करने वाले चौकीदारों को पुरस्कृत किया गया। आईजी ने खजनी के त्रिवेदी, बेलघाट के बाबूलाल, कैंपियरगंज जीतन, सहजनवां के भगवान उपाध्याय, पिपराइच के गयासुद्दीन को पुरस्कृत किया।

यह करना होगा काम
0 सुबह चार बजे मंदिर, मस्जिद की जांच करें
0 साड़ी, नकदी बांटने वालों की जानकारी दें
0 गांव में नाले या कोई ऐसा मामूली बात जिससे बड़ा विवाद हो सकता है
0 असलहे या उत्पाती तत्व की जानकारी दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed