फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Homeguards held protest

अपशब्द कहने पर भड़के होमगार्ड, सड़क जाम 

Mon, 06 Mar 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Mar 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Homeguards held protest
प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड को समझाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
डंडा मांगने पर अपशब्द कहे जाने से नाराज होमगार्डों ने ट्रेनिंग सेंटर के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जाम की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। उधर, जाम की सूचना पाते ही जिला होमगार्ड कमांडेंट पहुंच गए। उनके आश्वासन देने के बाद ही होमगार्ड रास्ते से हटे और आवागमन शुरू हो सका। होमगार्डों ने इंस्पेक्टर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


रास्ता जाम कर रहे होमगार्ड संघ के जिला उपाध्यक्ष गणेश दत्त शुक्ल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड को डंडा दिया जाना था। लेकिन खजनी और बेलघाट में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को डंडा नहीं दिया गया। तब पूछे जाने पर अधिकारियों ने चुनाव बाद डंडा देने के लिए कहा था लेकिन नहीं मिला। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद रविवार को बेलघाट कंपनी के होमगार्ड राजेश्वर दूबे ने इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव के पास डंडा मांगने पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही डंडे की मांग की गई इंस्पेक्टर भड़क गए और जवान को गाली देने लगे। इसी से नाराज होकर होमगार्ड सड़क पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। जाम की वजह से चुनाव ड्यूटी में जा रहे बिहार सशस्त्र बल के जवानों की बस भी फंस गई। सूचना पर पहुंचे जिला होमगार्ड कमांडेंट ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोप है कि उन्होंने गाली दी है। यदि ऐसा है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 
- शैलेन्द्र मिश्र, जिला होमगार्ड कमांडेंट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed