{"_id":"5761692c4f1c1b4b5c11b73e","slug":"homeguard-take-the-security-of-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 15 Jun 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था अब होमगार्ड के हाथों में होगी। वर्तमान समय में तीन एजेंसियों के साथ हुए करार के तहत नगर निगम में डंडाधारी 36, रिवाल्वरधारी दो और रायफलधारी छह गार्ड तैनात हैं, लेकिन इनमें से आए दिन गार्डों के गायब होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को तीनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर होमगार्डों को ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया है।
नगर निगम और स्टोर की सुरक्षा के लिए निगम प्रशासन ने तीन एजेंसियों से करार किया था। दो रिवाल्वर वाले गार्ड नगर आयुक्त की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। छह रायफल वाले गार्डों में दो मेयर की सुरक्षा में हैं, लेकिन इधर कुछ दिनों से गार्ड ड्यूटी से गायब चल रहे थे। इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। बुधवार को भी कई गार्ड ड्यूटी से गायब रहे। नगर आयुक्त बीएन सिंह ने जब गार्ड की हाजिरी ली तो कई अनुपस्थित मिले।
इसके बाद उन्होंने सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह को निर्देश दिया कि एजेंसी को नोटिस जारी कर गायब रहने वाले गार्डों को हटाया जाएगा और 20 होमगार्ड को नगर निगम की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाए।