फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hindu yuva wahini and police fight for dummy

पुतला फूंकने को लेकर हियुवा एवं पुलिस के बीच झड़प

Thu, 05 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 05 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hindu yuva wahini and police fight for dummy
कचहरी चौराहे पर आजम का पुतला पुतला फूंकने जा रहे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से पुतला छीनती पुलिस । - फोटो : shivharsh
सांसद महंत आदित्यनाथ पर नगर विकास मंत्री की टिप्पणी से नाराज हियुवा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कचहरी चौराहे पर आजम का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और हियुवा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


आजम खां ने मंगलवार को आदित्यनाथ पर टिप्पणी थी, जिसे लेकर हियुवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। दोपहर में कार्यकर्ता प्रताप आश्रम पर इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में आजम खां के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी चौराहा पहुंचे। इस बीच जगह-जगह होर्डिंग में नजर आ रहे नगर विकास मंत्री की फोटो पर वे कालिख भी पोतते रहे।
विज्ञापन


कार्यकर्ता आजम खां का पुतला फूंकने जा रहे थे इसी बीच पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तकरार भी हुई। रामभुआल कुशवाहा और ऋषिमोहन वर्मा ने कहा कि आजम का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इस नाते वह एक संत के बारे में इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन में रामलक्ष्मण, मनु जायसवाल, रणंजय सिंह जुगनू, धर्मदेव चौहान, वीर सिंह सोनकर, राजेश सोनकर, विनोद बघेल, अश्वनी सिंह, विजय यादव, प्रिंस श्रीवास्तव, शशांक शर्मा, सूरजभान, गोपाल उपाध्याय, संतोष वर्मा आदि शामिल रहे। 

भाजपा पार्षद ने पुतला फूंका तो सपा पार्षद ने दी तहरीर

नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के सदर सांसद महंत आदित्यनाथ पर दिए गए बयान के विरोध में भाजपा पार्षद राजेश जायसवाल और आर्यनगर व्यापार मंडल ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला भी फूंका। इस दौरान आर्यनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने कहा कि आजम खां अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। स्थानीय भाजपा पार्षद राजेश जायसवाल ने कहा कि सदर सांसद के खिलाफ आजम खां द्वारा मर्दानगी की बात उनके गंदे संस्कार का परिचालक है। इसके अलावा उन्होंनेे आजम के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग भी किया।

भाजपा पार्षद द्वारा कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां को अपशब्द कहने की जानकारी होते ही सपा के मनोनीत पार्षद शिवाजी शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप था कि मो. आजम खां का पुतला फूंकने के बाद राजेश जायसवाल ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे शहर का माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच करवाकर और भाजपा पार्षद द्वारा दिए गए बयान की सीडी देखने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

आजम के बयान की निंदा की 

 शिव राष्ट्र सेना की महानगर इकाई ने नगर विकास मंत्री आजम खां की ओर से गोरक्ष पीठाधीश्वर पर की गई टिप्पणी की निंदा की। कहा कि आजम का बयान निंदनीय है। निंदा करने वालाें में अभिषेक शाही, शिवम मिश्र, रूपेश मौर्य, अंकित शर्मा, शिवम गुप्ता, दीपू वर्मा, गुड्डू गांधी आदि शामिल रहे। 

सांसद के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के भाजपाई

नगर विकास मंत्री द्वारा सांसद महंत आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा है कि महंत आदित्यनाथ केवल सांसद ही नहीं एक संत भी हैं। वह गोरक्ष पीठाधीश्वर हैं। इस पीठ से करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। उन पर टिप्पणी महान संत परंपरा पर टिप्पणी है। यह हिंदुआें की आस्था पर चोट है। उनकी इस टिप्पणी से हम मर्माहत हैं। इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं और ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग करते हैं। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि जो व्यक्ति भारत मां को डायन कहता हो, वंदे मातरम का विरोध करता हो निश्चित तौर पर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।


ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विश्व जिताशु सिंह, आशू, देवेश श्रीवास्तव, रणजीत राय बड़े, दयानंद शर्मा, वीरेद्रनाथ पांडेय, अच्युतानंद शाही, जितेंद्र सैनी, अशोक मिश्र, राजेश गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, विनोद दुबे, इंद्रमणि उपाध्याय, राधेश्याम रावत, मनोज अग्रहरि, सूर्यप्रकाश शर्मा, अजय जायसवाल, उमेश श्रीवास्तव, वृजेश मणि, पवन यादव, अनिता रानी, शिवम पांडेय, रीतेश सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, अनुराग मझवार, गौरव जायसवाल आदि शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed