फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy protest by maharajganj villagers on road against land dispute murder

जमीनी विवाद में हुई हत्या को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन

Mon, 14 Oct 2019 11:58 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 14 Oct 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Heavy protest by maharajganj villagers on road against land dispute murder
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

महाराजगंज स्थित फरेंदा शहर के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इंदरजोत में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के बाद सोमवार सुबह गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर बृजमनगंज कोल्हुई मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मनाने में जुट गए। 

विज्ञापन


सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोला। मालूम हो कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा इंदरजोत में रविवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी, जिसमें रामविलास नामक शख्स की मौत भी हो गई थी। 
विज्ञापन


घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार सुबह 8 से 10 बजे तक लोगों ने जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुस्साए लोगों को मनाने के लिए मौके पर पहुंचे सीओ ने कहा कि काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसका समाधान 15 दिन के अंदर किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। तब जाकर गांव के लोगों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed