फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health employee alleged to work on fake transfer document

स्वास्थ्य कर्मचारी की नियुक्ति पर उठा सवाल

Tue, 19 Jul 2016 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
health employee alleged to work on fake transfer document
संतकबीरनगर में स्वास्थ्य सहायक पद पर तैनात एक कर्मचारी पर फर्जी स्थानांतरण के आधार पर नियुक्ति पाने का आरोप लगा है। बस्ती के डीएम ने इस मामले में गोरखपुर के सीएमओ से आख्या मांगी हैं। चूंकि बाराबंकी से उसका स्थानांतरण गोरखपुर के लिए हुआ था और गोरखपुर से संतकबीरनगर। अब गोरखपुर से संतकबीरनगर तबादले का आदेश तो मिल गया है, मगर बाराबंकी से गोरखपुर का आदेश महकमा तलाश रहा है।
विज्ञापन


बस्ती बेलहरा पोस्ट के बिलिया निवासी एक शख्स संतकबीरनगर जिले के सिमरियावां सीएचसी पर तैनात हैं। पहले गोरखपुर के बांसगांव में उनकी तैनाती थी। 21 नवंबर 2012 को उनका स्थानांतरण संतकबीरनगर कर दिया गया। इसका आदेश भी स्वास्थ्य महकमे के पास मौजूद है। मगर गोरखपुर में वह बाराबंकी से स्थानांतरित होकर आए थे, जिसका आदेश खोजे नहीं मिल रहा है। इस बीच पर उन पर आरोप लगाया गया है कि वह फर्जी स्थानांतरण के आधार पर नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाने वाले ने बस्ती के डीएम से इसकी शिकायत भी की। मगर मामला बस्ती का न होने पर डीएम ने गोरखपुर के सीएमओ को पत्र लिखकर जांच करने को कहा है। पत्र आने के बाद से ही महकमे में खलबली मची हुई है। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है। अब जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि उनकी नियुक्ति फर्जी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed