{"_id":"58457f644f1c1be259447d80","slug":"hangama-in-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में हंगामा, गेट बंद कर धरने पर बैठीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में हंगामा, गेट बंद कर धरने पर बैठीं छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Dec 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। दीक्षा भवन में पढ़ने वाली बीए की छात्राएं कक्षाएं बाधित होने की आशंका में आंदोलित हो उठीं। कला संकाय प्रतिनिधि योगेश पांडेय के नेतृत्व में छात्राओं ने यूनिवर्सिटी गेट बंद करके प्रदर्शन किया। घंटे भर तक मेन गेट बंद कर छात्राएं धरने पर बैठी रहीं। छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री ने मौके पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
मंगलवार से होने जा रही सेमेस्टर परीक्षाओं के विरोध में सोमवार को दीक्षा भवन में पढ़ने वाली बीए की छात्राएं मुखर हो उठीं। कक्षाएं छोड़कर छात्राओं ने दीक्षा भवन को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। छात्राओं ने इस संबंध में कला संकाय प्रतिनिधि योगेश पांडेय को जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। फिर सभी यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार पर पहुंचे और गेट बंद कराकर वहीं धरने पर बैठ गए। कला संकाय प्रतिनिधि ने बताया कि इससे पहले इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए दीक्षा भवन को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, तब भी छात्राओं की कक्षाएं बाधित हुई थीं। अब सेमेस्टर की परीक्षाओं में भी कक्षाएं बाधित होती देखकर इनका नाराज होना जायज है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में कुलपति से वार्ता की थी। तब कुलपति ने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं होने से छात्राओं के समक्ष प्रदर्शन के अलावा कोई रास्ता नहीं था। धरने की सूचना पर छात्रसंघ के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष अमन यादव, उपाध्यक्ष अखिल देव त्रिपाठी, पुस्तकालय मंत्री दीपक यादव ने धरने को समर्थन देते हुए जिम्मेदारों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे कार्यवाहक कुलपति, प्रॉक्टर एवं परीक्षा नियंत्रक ने धरने पर बैठे विद्यार्थियों से बात की। समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान भी किया।