{"_id":"5d83c01a8ebc3e93bd108f20","slug":"hamsafar-train-gorakhpur-city-news-gkp322278358","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में हमसफर एक्सप्रेस के चलने पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में हमसफर एक्सप्रेस के चलने पर संशय
विज्ञापन

गोरखपुर। दशहरा और दिवाली पर गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस निरस्त की जा सकती है। एनसीआर के टुंडला में हो रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेन 30 सितंबर से 19 अक्तूबर के बीच चलाने में दिक्कत आ रही है। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ट्रेन को डायवर्ट कर चलाने की कोशिश में जुटा है।
हमसफर एक्सप्रेस में सभी बोगियां वातानुकूलित हैं। दिल्ली रूट पर इस ट्रेन के चलने से वैशाली एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन में यात्रियों का लोड कम हो गया है। सूत्रों की मानें तो एनसीआर (नार्दन सेंट्रल रेलवे) ने हमसफर एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया तो पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने डाइवर्ट कर चलाने का अनुरोध किया, लेकिन एनसीआर ने इस कार्य को महत्वपूर्ण बताकर अनसुना कर दिया। अब रेलवे बोर्ड ने भी अपनी सहमति जता दी है। इस बाबत रेलवे अधिकारी साफ तौर पर बोलने से कतरा रहे हैं।