{"_id":"588660934f1c1bbb7ecf482a","slug":"gyapan-to-dm-for-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य ठप कर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य ठप कर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकीलों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार कौंसिल आफ यूपी के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने सूबे की खराब कानून व्यवस्था का विरोध जताया। न्यायिक कार्य ठप कर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
14 जनवरी को चंदौली के अधिवक्ता जय नरायन सिंह और उनके पुत्र की हत्या और अधिवक्ताओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों को लेकर बार कौंसिल ने सोमवार को विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया था। उसी क्रम में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय और मंत्री प्रियानंद सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इसमें मृत अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी सहित अन्य कई मांगें शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल में संजय पति त्रिपाठी, केके तिवारी, राहुल तिवारी, विपिन बिहारी तिवारी, रत्नेश्वर शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, वेद शुक्ला, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, सरदार दलजीत सिंह, धीरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि शामिल थे।