फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Guy shot after overtaking car at Gorakhpur

दोस्त के हाथ में भी लगी थी गोली, अज्ञात पर केस

Sun, 03 Mar 2019 06:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 03 Mar 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Guy shot after overtaking car at Gorakhpur
shoot - फोटो : amar ujala

गोरखपुर के चिलुआताल के फत्तेहपुर डिहवा मोड़ के पास गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में आकाश चौहान (17) की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों ने अंगद निषाद के हाथ में भी गोली मारी थी। 

विज्ञापन


उसका भी मलहम पट्टी कराया गया है। वहीं आकाश को गोली लगने के बाद ही अंगद मौके से फरार हो गया था जिस वजह से रात में घरवालों और पुलिस को जानकारी मिली थी। पुलिस अंगद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गोरखनाथ के राजेंद्र नगर पश्चिमी चित्रगुप्त नगर निवासी काशीनाथ चौहान के एकलौते पुत्र आकाश चौहान शनिवार को लच्छीपुर निवासी अपने दोस्त अंगद निषाद के साथ मेडिकल कॉलेज दवा लेने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीनाथ का बनकटवा में भी मकान हैं और वहीं पर वह हलुवाई का काम करते हैं। बेटा आकाश भी उनकी दुकान में मदद करता था। शनिवार की देर रात उसके मोबाइल पर फोन करने के बाद घरवालों को हत्या की जानकारी हुई थी। पुलिस आसपास के सीसी टीवी कैमरों की भी मदद हमलावरों की तलाश में ले रही है।

एकलौता चिराग बुझने से घर में मातम
आकाश मां-बाप के एकलौते पुत्र थे। दो बहनें पूजा (12) और खुशी (8) अभी छोटी है। मौत की खबर के बाद से ही घर में मातम छाया हुआ है। चीख पुकार के बीच मां बदहवास हो जा रही है। किसी तरह से रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

... तो बच सकती थी जान
जिस समय आकाश को गोली मारी गई थी उस समय उसके साथ बाइक पर पीछे अंगद दोस्त भी मौजूद था। लेकिन आकाश को गोली लगने के बाद अंगद फरार हो गया था और हाथ में गोली का इलाज कराने के बाद भी पुलिस या फिर आकाश के घरवालों को उसने सूचना नहीं दी थी। मौके पर ही खून ज्यादा बह जाने की वजह से आकाश की मौत हो गई थी और मेडिकल कॉलज ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

सोच समझकर हत्या की धारा लगाई
पुलिस ने हत्या की धारा 302 के साथ ही सोच समझकर हत्या की धारा 201 भी लगाया है। इससे साफ है कि आकाश को गोली गुस्से में नहीं बल्कि सोच समझ कर मारा गया। ऐसे में पुलिस दुश्मनी को भी तलाश रही।

यह हुआ था
आकाश अपने दोस्त अंगद के साथ शनिवार की शाम बाइक से मेडिकल कॉलेज जा रहा था। रास्ते में चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ही विवाद हो गया था। वाहन सवारों ने रोककर गाली दी थी जिस पर आकाश ने भी गाली दे दी थी। नाराज चार पहिया सवार बदमाशों ने पिस्टल से आकाश को गोली मारी दी थी। काफी देर तक वहीं पर पड़े रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। रात में घरवालों ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed