फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gram pradhan will trained for their works and responsibilties

30 लाख खर्च कर बढ़ाएंगे प्रधानों की ‘स्किल’

Tue, 23 Feb 2016 08:11 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan will trained for their works and responsibilties
शासन ने नवनिर्वाचित प्रधानों के क्षमता विकास को लेकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक दिन का प्रशिक्षण देकर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों और काम का तरीका भी सिखाया जाएगा। इसके लिए निर्धारित 2.22 करोड़ रुपये में से गोरखपुर-बस्ती मंडल के लिए 30 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। जिला प्रशासन को प्रशिक्षण के लिए तिथि आदि के चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर ही दो पालियों में होगा। सुबह की पाली में प्रधानों को पंचायत राज अधिनियम से संबंधित प्राविधानों से परिचित कराया जाएगा। इसमें मुख्य रुप से ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन, पंचायतों के कार्य, बजट, प्रधान के दायित्व, योजना निर्माण, अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया आदि की जानकारियां दी जाएंगी। इसी तरह दोपहर बाद दूसरी पाली में गांव स्तर पर क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सांसदों और विधायकों को भी प्रशासन आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन


जिला ---- बजट
गोरखपुर ---- 5.11 लाख
महराजगंज ---- 3.51 लाख
देवरिया ---- 4.49 लाख
कुशीनगर ---- 4.23 लाख
बस्ती ---- 4.71 लाख
संतकबीरनगर ---- 3.00 लाख
सिद्धार्थनगर ---- 4.53 लाख

फंड की निगरानी बढ़ी, रोजगार के रास्ते खुले
पंचायतों में विकास कार्यों के लिए मिलने वाले फंड की निगरानी अब और कड़ी कर दी गई है। प्रस्ताव से लेकर खर्च तक सभी की जांच के लिए जिले से लेकर शासन स्तर तक विभिन्न स्तरों में व्यवस्था की गई है। वहीं रोजगार के रास्ते भी खुले हैं। प्रत्येक  न्याय पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर तथा एक चौकीदार और ब्लॉक स्तर पर एकाउंटेंट, कंप्यूटर आपरेटर तथा दो अवर अभियंताओं की मानदेय पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed