{"_id":"5d813b538ebc3e93dd48e932","slug":"grab-64-lack-for-business-extend-gorakhpur-news-gkp3220154155","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर होटल संचालक से रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर होटल संचालक से रुपये हड़पे
विज्ञापन
व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर होटल संचालक के 64 लाख हड़पे
- रुपये वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी, पांच पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर जालसाजों ने होटल संचालक के 64 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि अब रुपये मांगने पर पूरे परिवार का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। संचालक की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने गुरुग्राम के रहने वाले पांच युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
शाहपुर के राप्तीनगर स्थित किंग प्रिंस पैलेस की संचालक सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवकों से फोन पर बात हुई थी। होटल व्यापार को चार गुना बढ़ाने का झांसा देकर नवंबर 2018 से वह ऑनलाइन बुकिंग करने लगे। युवकों ने कमीशन के तौर पर मिलने वाले रुपये खाते में देने की बात तय की। लेकिन खाते में रुपये नहीं आए। आरोपियों ने फर्जी तरीके से छोटे बेटे के नाम से बुकिंग बनाकर उनके ऊपर ही कमीशन लाद दिया। अपने रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसआई शाहपुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुरुग्राम के पेरिफेरल रोड स्पेन प्लानो निवासी रितेश अग्रवाल, ऋषभ पांडेय, अब्दुल्लाह, अनुराग माधव और मनोज कुमार के खिलाफ जालसाजी कर रुपये हड़पने, धमकी देने और आईटी एक्ट के आरोप में केस दर्ज किया है।