फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GPS maping for footpath sellers

फुटपाथ विक्रेताओं की जीपीएस मैपिंग शुरू

Wed, 24 Feb 2016 09:21 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
GPS maping for footpath sellers
शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे आड़े तिरछे और गलत ढंग से ठेले-खोमचे लगाकर सामान की बिक्री करने वालों को नगर निगम जगह आवंटित करेगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से शहर के चौराहों की जीपीएस मैपिंग शुरू कर दी गई है। विजय चौराहे से शास्त्री चौराहा तक मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। नगर निगम यह कार्य पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत कर रहा है। बुधवार को शहर के दो चौराहों की जीपीएस मैपिंग की गई है।
विज्ञापन


सभी को मिलेगा परिचय पत्र

जीपीएस मैपिंग का काम देख रहे अनिल सिंह ने बताया कि दो चौराहों की मैपिंग हो चुकी है। अन्य की मैपिंग का काम इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद इन चौराहों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद रजिस्टर्ड रोड साइड वेंडरों को एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसे भरकर उन्हें नगर निगम में जमा करना होगा। उसके बाद आवेदक एक परिचय पत्र जारी किया जाएगा। इसके साथ ही विक्रेताओं को वैध माना जाएगा।
विज्ञापन


तैयार हो रहा है सर्वे का फॉर्म

फॉर्म स्वीकृत होने के बाद इसे रोड साइड वेंडर को यह फार्म स्वीकृत मिलते ही इस फॉर्म को पथ विक्रेताओं को देकर सर्वे कराने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद उन्हें परिचय पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed