फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakphnath mandir khichdi mela letest update

गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारी शुरू, मकरसंक्रांति से शुरू होगा मेला

Thu, 12 Dec 2019 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
gorakphnath mandir khichdi mela letest update
गोरखनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी मेले की तैयारियां शुरू।
मकरसंक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मेला 14 जनवरी से शुरू होकर पूरे एक माह तक चलेगा। देश ही नहीं, विदेशी खासतौर पर नेपाल के पर्यटक यहां बड़ी संख्या में आते हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि 31 दिसंबर तक मेला सज जाएगा।
विज्ञापन


यूं तो मकरसंक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, पर गोरखनाथ मंदिर में मनाया जाने वाला खिचड़ी मेला पूरी दुनिया में मशहूर है। मकरसंक्रांति के अवसर पर देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। नेपाल के भी विभिन्न क्षेत्रों से लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। यहां पर एक महीने तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंदिर में एक महीने तक मेला भी लगता है। इस मेले में अन्य प्रदेशों से भी दुकानें आतीं हैं। विभिन्न एजेंसियों के स्टॉल भी लगाए जाते हैं। मंदिर प्रबंधन व प्रशासन की तरफ से मेले की तैयारी अब जमीनी तौर पर नजर आने लगी है। इसी क्रम में पूरे मैदान पर डंपर से मिट्टी गिराकर जेसीबी व रोलर लगाकर मैदान को समतल किया जा रहा है। मेले में लगने वाले मनोरंजन के साधन ट्रकों से पहुंचना शुरू हो गए हैं। मैदान जहां बराबर हो गया है वहां पर सामानों को सजाने की तैयार शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय की लगती है दुकानें

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि छोटी-बड़ी लगभग 1300 से अधिक दुकानें मेले में लगती हैं। उसमें दो सौ से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपनी दुकानें लगाते हैं। ये वो लोग हैं जिनकी पीढ़ियां अपनी दुकानें लगाती चली आ रहीं हैं। इसमें बहुत से ऐसे लोग हैं जो बाहर से आकर अपनी दुकान लगाते हैं।

नव वर्ष पर जुटती है भारी भीड़
मंदिर भले ही खिचड़ी मेले के लिए मशहूर है, पर मेला 31 दिसंबर तक सज कर तैयार हो जाता है। सचिव द्वारिका तिवारी बताते हैं कि नव वर्ष पर लाखों की भीड़ गोरखनाथ मंदिर में होती है। जैसी भीड़ खिचड़ी के दिन होती है, कुछ वैसा ही नजारा नववर्ष पर भी होता है।

लाइट एंड साउंड शो की दर घटी
मंदिर के भीम सरोवर में लाइट एंड साउंड शो चल रहा है। इस शो में गुरु गोरखनाथ का इतिहास दिखाया जाता है। गुरु गोरखनाथ से लेकर महंत दिग्विजयनाथ, अवेद्यनाथ व योगी आदित्यनाथ का भी इतिहास दिखाया जाता है। इसका शुल्क पहले 50 रुपये था अब उसे घटाकर 30 रुपया कर दिया गया है। 45 मिनट के इस शो का नजारा अद्भुत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed