{"_id":"57c9a09c4f1c1b660b2cbc87","slug":"gorakhpurian-girls-won-kabaddi-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में गोरखपुर की लड़कियां बनीं चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में गोरखपुर की लड़कियां बनीं चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते गोरखपुर व देवरिया की टीम।
- फोटो : Mahesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक विद्यालयों की बालिका वर्ग की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान गोरखपुर ने सब जूनियर वर्ग में देवरिया और सीनियर वर्ग में कुशीनगर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर हुए मुकाबले में मेजबान टीम विपक्षी टीम पर भारी रही।
सब जूनियर वर्ग का फाइनल गोरखपुर और देवरिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हॉफ टाइम तक कांटे का मुकाबला हुआ। लेकिन दूसरे हॉफ में कंचन, शालू के बेहतरीन खेल की बदौलत गोरखपुर ने देवरिया को 20-10 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं सीनियर वर्ग का फाइनल गोरखपुर और कुशीनगर के बीच खेला गया। मैच की शुरूआत में कुशीनगर की टीम ने 8-4 की बढ़त ले ली। लेकिन गोरखपुर की तरफ से संजू राय, शेजल, ललिता ने शानदार खेल दिखाते हुए गोरखपुर को 32-22 से जीत दिला दी। मैच के निर्णायक विजय लक्ष्मी सिंह, संजय पांडेय, नफीस अहमद, सीमा विश्वकर्मा रहीं।
मुख्य अतिथि मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधक मंजू सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, संरक्षक अभिषेक सिंह, सत्यवीर यादव, काली प्रसाद मिश्र, राजेश सिंह, पल्लवी गुप्ता, पूनम, अंजली, हरिकेश, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।