{"_id":"5c784598bdec22738813c577","slug":"gorakhpur-woman-arrested-in-human-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी के आरोप में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी के आरोप में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार
Fri, 01 Mar 2019 02:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनौली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा से सटे डंडा हेड के पगडंडियों के रास्ते पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने एसएसबी की मदद से एक भारतीय महिला को नेपाली युवती के साथ गिरफ्तार किया है। महिला गोरखपुर जिले की रहने वाली है। वह युवती को लेकर गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन
नेपाल सशस्त्र पुलिस को गुरुवार की शाम वहां की एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से सूचनी मिली कि एक नेपाली युवती एक महिला के साथ डंडा हेड के निकट पगडंडी के रास्ते से भारतीय सीमा पार कर फरेनिया गांव होकर कहीं जा रही है। सूचना पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से दोनों को उक्त गांव के पास ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
मामला मानव तस्करी से जुड़ा होने के कारण पुलिस दोनों को नेपाल लेकर चली गई। इंस्पेक्टर बेलहिया कमल बेलवासे ने बताया कि भारत के गोरखपुर निवासी महिला को नेपाल के बुटवल की युवती के साथ पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन