फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur wins its matches in basket ball

बास्केट बॉल में गोरखपुर ने जमाई धाक

Tue, 04 Oct 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 04 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur wins its matches in basket ball
बास्केटबाल - फोटो : AmarUjala
प्रदेश स्तर पर हो रही 62वीं माध्यमिक विद्यालयीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान टीम ने बालकों के जूनियर और बालिकाओं के सीनियर वर्ग में शानदार अर्जित की। जूनियर बालक वर्ग में गोरखपुर ने फैजाबाद को 30-11 और सीनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर को एकतरफा मुकाबले में 35-04 से हराकर मैच अपने नाम की। सीनियर बालक वर्ग में सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, मेरठ, फैजाबाद मंडल ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन


मंगलवार को बालक वर्ग के मैच महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज एवं बालिकाओं के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में खेले गए। जूनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर ने फैजाबाद को 24-04 से पीटा। विजेता टीम की प्राची ने 12 प्वाइंट बनाए। लखनऊ ने अलीगढ़ को 14-02 से पराजित किया। मिर्जापुर, देवीपाटन, बस्ती मंडल के न आने से एक-एक मैच में गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद व लखनऊ मंडल को वाकओवर दे दिया गया।
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग में खेले गए पहले मैच में वाराणसी ने अलीगढ़ को 36-04 से मात दी। इसमें ज्योति शर्मा व शगुन ने आठ-आठ प्वाइंट बनाकर जीत में योगदान दिया। लखनऊ ने मुरादाबाद को 17-0 से हराया। इसमें मुनीबा अली ने सर्वाधिक सात प्वाइंट बनाए। फैजाबाद ने मेरठ को कड़े मुकाबले में 31-20 के अंतर से पीटा। वर्षा सिंह ने 11 व दुर्गा ने 10 प्वाइंट किए। गोरखपुर ने सहारनपुर को 35-04 से हराकर अपनी धाक जमाई। जुलेखा जहां ने 12 व हर्षिता ने आठ प्वाइंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग के परिणाम

गोरखपुर ने फैजाबाद को 30-11 से हराया। इसमें सुमित ने 12 एवं सूरजपाल ने छह प्वाइंट बनाए। इसी वर्ग में मेजबान टीम ने अलीगढ़ को भी 49-05 से हराया। इसमें भी सुमित व सूरज ने 12-12 प्वाइंट बनाकर जीत में योगदान दिया। अगले मैच में वाराणसी ने मुरादाबाद को 36-11 और मेरठ ने मुरादाबाद को 32-12 से मात दी।

सीनियर बालक वर्ग के परिणाम

वाराणसी ने अलीगढ़ को 36-08, फैजाबाद ने कानपुर को 25-12 और बरेली ने देवीपाटन को 14-02 से हराया। सबसे जोरदार मुकाबला आजमगढ़ व आगरा के मध्य हुआ, जिसमें आजमगढ़ 28-26 से जीता। आशुतोष ने टीम के लिए सर्वाधिक 12 प्वाइंट बनाए। सहारनपुर ने मिर्जापुर को 15-13, मुरादाबाद ने बरेली को 36-03, लखनऊ ने देवीपाटन को 40-0, मेरठ ने मिर्जापुर को 35-10, फैजाबाद ने अलीगढ़ को 37-21 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed