{"_id":"58d580644f1c1bb6681a75fa","slug":"gorakhpur-university-s-35th-convocation-will-be-organised-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी का 35वां दीक्षांत समारोह आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी का 35वां दीक्षांत समारोह आज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 35वें दीक्षांत समारोह का रिहर्सल करते विद्यार्थी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी का 35वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इस दौरान यूनिवर्सिटी औश्र संबद्ध महाविद्यालयों के कुल एक लाख 15 हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। कुलपति प्रो. पी. नाग ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राम नाइक करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. शैलेश नायक होंगे।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। डिग्री पाने वालों में यूनिवर्सिटी के 7260 विद्यार्थी हैं। इसमें 2891 छात्र व 4369 छात्राएं हैं। सबसे अधिक कला संकाय में 4833 को डिग्री दी जाएगी। इनमें स्नातक के 3055 और परास्नातक के 1778 विद्यार्थी हैं। विज्ञान संकाय में 344 स्नातकों व 370 परास्नातकों को डिग्री दी जाएगी। वाणिज्य संकाय के स्नातक में बीकॉम के 380, बीबीए के 37 व एमकॉम में 786, एमबीए के 42 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। शिक्षा संकाय में 105 व विधि संकाय में 272 को दी जाएगी।
159 रिसर्च स्कॉलर को मिलेगी डिग्री
दीक्षांत समारोह में 159 शोध छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इनमें कला संकाय के 89, विज्ञान के 49, शिक्षा के तीन, वाणिज्य के 11, कृषि और विधि के एक-एक शोधार्थी शामिल हैं। इस सूची में 84 छात्र और 75 छात्राओं के नाम हैं। कला संकाय से डिग्री पाने वालों में 89 में 46 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
125 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे
दीक्षांत समारोह में कुल 125 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें वर्ष 2016 के 32 छात्राएं और 12 छात्रों सहित कुल 44 लोग हैं। स्मृति पदक 41 छात्राओं व 28 छात्रों को दिया जाएगा। 2015 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले यूनिवर्सिटी की 2 महिलाओं और 4 पुरुषों सहित 6 को दिया जाएगा।
स्नातक कला संकाय
भावना पुरोहित, अभिषेक कुमार गुप्ता, सविता निषाद
स्नातक विज्ञान संकाय
शिवानी सिंह, स्वेच्छा सिंह, अभिनय गुप्ता, अभिनय कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत शुक्ला, शिवानी सिंह, जागृति सिंह, संतोष विश्वकर्मा, शिवानी सिंह, संतोष विश्वकर्मा
स्नातकोत्तर कला संकाय
सुरेंद्र प्रजापति, विजय लक्ष्मी, अनामिका उपाध्याय, रूपाली श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, मंजूषा सिंह, रेणुका, धर्मेंद्र, मो. नाजिर हुसैन, निष्ठा पांडेय, एकता मणि त्रिपाठी, कमला, चंचल चौहान, दीप शिखा गुप्ता
स्नातकोत्तर शिक्षा संकाय
मेनका तिवारी, पूजा सोनकर
स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय
शिवानी सिंह, रजत तिवारी, मृदुत्पल नीलोर्मि गुप्ता-, मीनू गुप्ता, प्रिया तिवारी, सुमईया खान, ज्योति शुक्ला, ललिता कुमारी, शरद चंद त्रिपाठी, सुरभि पांडेय, ऋचा, पूर्णिमा, सुनिधि गुप्ता
स्नातकोत्तर कृषि संकाय
सविता
स्नातकोत्तर वाणिज्य संकाय
कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, निष्ठा मनोहर, बंदिता नाथ
स्नातक चिकित्सा संकाय
दीप्ति वाही
स्नातक विधि संकाय
गरिमा पांडेय
दीक्षांत के पूर्व हुआ रिहर्सल
शुक्रवार को दीक्षा भवन स्थित ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया। इसमें विद्वत पदयात्रा से लेकर पदक वितरण का अभ्यास हुआ। कुलपति प्रो. पी. नाग के अलावा सभी विभागों के अध्यक्ष, अधिष्ठाता और विद्यार्थी इसमें शामिल हुए।