{"_id":"573f27c94f1c1bad63ac6fd4","slug":"gorakhpur-university-has-not-confirmed-the-seat-for-bed-entrance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश रिजल्ट सिर पर, सीटें अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश रिजल्ट सिर पर, सीटें अभी तय नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 20 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड का प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट सप्ताह भीतर घोषित होने को है लेकिन गोरखपुर यूनिवर्सिटी अभी तक अपने कॉलेजों की बीएड सीटों का निर्धारण नहीं कर सकी है। इसके चलते कॉलेज प्रबंधन में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी से जुड़े 57 में 16 कॉलेजों में अभी क्षमता के मुताबिक शिक्षक ही नहीं हैं, जिसके चलते सीट निर्धारण का निर्णय नहीं लिया जा सका है।
उधर, यूनिवर्सिटी का लेट-लतीफ रवैया देख बीएड प्रवेश परीक्षा की आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर 13 बिंदुओं पर ब्यौरा मांगा है। इसके पीछे आयोजक यूनिवर्सिटी की मंशा काउंसिलिंग से पहले सीटों की स्थिति का आंकड़ा तैयार करना है, जिससे काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को उनकी इच्छा के अनुरूप कॉलेज का विकल्प दिया जा सके
दरअसल यह समस्या तब से खड़ी हुई है, जब शिक्षकों के मानक और सीटों के बीच तालमेल का अभाव देख पिछले सत्र में गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने सभी वित्तपोषित कॉलेजों को सीटें शून्य कर दी थीं जबकि स्व- वित्तपोषित कॉलेजों को आधी सीटों पर ही प्रवेश की अनुमति दी गई। पिछले वर्ष की स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बार पहले से ही कॉलेजों में शिक्षकों के मानक को लेकर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
31 कॉलेजों ने तो मानक पूरा होने का दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए लेकिन 26 कॉलेज अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके। जब यूनिवर्सिटी की ओर से इन कॉलेजों पर मानक पूरा करने का दबाव बनाया गया तो 10 ऐसे कॉलेजों ने दौड़भाग कर शिक्षकों की संख्या पूरी कर ली, जिनकी फाइलें इसे लेकर प्रक्रिया में थीं, लेकिन 16 कॉलेजों में शिक्षकों की स्थिति अब भी साफ नहीं हो सकी है।