फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur university denied to do election

यूनिवर्सिटी ने कहा, नहीं कराएंगे छात्रसंघ चुनाव

Fri, 12 Aug 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 12 Aug 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur university denied to do election
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले पखवारे जारी हुए शासनादेश को गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने चुनाव को लेकर अपने इस रुख के लिए हाईकोर्ट के स्थगनादेश की आड़ ली है। उसने साफ किया है कि वर्तमान परिस्थिति में चुनाव कराना या इसकी मांग को लेकर प्रदर्शन करना भी हाईकोर्ट की अवमानना होगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी कर चुनाव की सभी संभावनाओं पर विराम लगा दिया है। दरअसल पिछले सप्ताह शासनादेश जारी हुआ कि प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद से तमाम छात्र संगठनों की सक्रियता अचानक बढ़ गई थी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर शासन के सकारात्मक रुख को देखते हुए कई छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से चुनाव के तिथि की घोषणा की मांग शुरू कर दी। इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन को दर्जन भर ज्ञापन भी सौंपे गए। माहौल गर्म होता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस संबंध में अपनी स्थिति साफ करनी पड़ी। 
विज्ञापन

यह है हाईकोर्ट का आदेश 

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के संबंध में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के समक्ष वर्ष 2012 में एक शोधार्थी प्रदीप कुमार शुक्ला की ओर से याचिका दायर की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए 6 दिसंबर 2012 को हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर स्थगनादेश दे दिया। इसी स्थगनादेश के सहारे यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को लेकर शासन के आदेश को दरकिनार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका पर एबीवीपी ने उठाया सवाल

छात्रसंघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सवाल उठाया है। परिषद के पदाधिकारियों ने इसे षडयंत्र करार दिया है। परिषद के प्रदेश मंत्री राकेश मौर्या ने दावा किया है कि यह मुकदमा प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया ही नहीं है, बल्कि तत्कालीन कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय के गणित विभाग के एक शिक्षक की मदद से शोधार्थी प्रदीप कुमार शुक्ला के परिचय पत्र का दुरुपयोग किया।


परिषद ने यह भी आरोप लगाया है कि इस एवज में प्रोफेसर की महाविद्यालय में तैनात पत्नी को नियम विरुद्ध वरिष्ठता दी गई। उन्होंने बताया कि कथित याचिकाकर्ता प्रदीप कुमार से जब संगठन की ओर से संपर्क किया तो उन्होंने मुकदमे के विषय में अनभिज्ञता जाहिर की। राकेश मौर्या ने बताया कि अब परिषद प्रदीप से संपर्क कर मुकदमा वापसी की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed