फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur university decides logo for 34th convocation

यूनिवर्सिटी के 34वें दीक्षांत का ‘लोगो’ तय

Fri, 05 Feb 2016 02:08 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur university decides logo for 34th convocation
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 34वें दीक्षांत का ‘लोगो’ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तय कर लिया है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंशा की प्रविष्टि को ‘लोगो’ बनने का गौरव हासिल हुआ है। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों से आईं 36 प्रविष्टियों में से मंशा की प्रविष्टि को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ पाया।
विज्ञापन


हालांकि, मंशा की प्रविष्टि ही दीक्षांत का ‘लोगो’ होगी लेकिन इसके अलावा निर्णायक मंडल ने द्वितीय और तृतीय स्थान और सांत्वना पुरस्कार के लिए भी प्रविष्टियों का चयन किया है। बेहतर प्रदर्शन के लिए एमए प्रथम वर्ष दृश्यकला के छात्र सुरेंद्र प्रजापति को दूसरा और इसी कक्षा के विकास वर्मा को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। जिन आठ छात्रों की प्रविष्टियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें यूनिवर्सिटी के एमए प्रथम वर्ष दृश्यकला के अजय कुमार, स्मृति जायसवाल और शिवानंद राय, एमए द्वितीय वर्ष दृश्यकला की मधुरलता विश्वकर्मा और नवाज अहमद, एमएससी द्वितीय वर्ष प्राणि विज्ञान के संजीव कुमार, बीए तृतीय वर्ष कीर्ति वर्मा और सरस्वती विद्या मंदिर पीजी कॉलेज की बीएड छात्रा रूपम गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: तीन, दो और एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर पांच-पांच सौ रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। ये पुरस्कार दीक्षांत सप्ताह के दौरान दिए जाएंगे। बातचीत के दौरान दीक्षांत अनुश्रवण समिति के संयोजक प्रो. एचएस शुक्ल, ‘लोगो’ प्रतियोगिता संयोजक डॉ. हर्ष सिन्हा, डॉ. भारत भूषण आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो प्रतियोगिता और कला प्रदर्शनी भी होगी
गोरखपुर। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया इस वर्ष दीक्षांत में लोगों की प्रतिभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ‘मूड्स एंड शेड्स’ थीम पर फोटो प्रतियोगिता और यूनिवर्सिटी परिवार के चित्रकारों के चित्रों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। फोटो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी रखी गई है। इस प्रतियोगिता के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से खुला आमंत्रण है। हालांकि, यूनिवर्सिटी और संबद्ध विद्यार्थियों के लिए पुरस्कारों की अलग श्रेणी होगी। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी की तारीख और विषय भी बहुत जल्द तय कर लिए जाएंगे।

पूर्व कुलपतियों का होगा सम्मान
गोरखपुर। दीक्षांत सप्ताह में इस बार यूनिवर्सिटी ने पूर्व कुलपतियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। कुलपति प्रो. कुमार ने बताया कि औपचारिक निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा दीक्षांत से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए टॉपर्स के दो परिवारवालों और छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों को भी न्योता भेजा जा रहा है। महाविद्यालयों के प्रबंधकों और प्राचार्यों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।


15 फरवरी से शुरू हो दीक्षांत सप्ताह
गोरखपुर। कुलपति प्रो. कुमार ने बताया कि दीक्षांत सप्ताह की शुरुआत 15 फरवरी को स्टेम सेल थिरैपी पर उनके व्याख्यान के साथ होगी। सप्ताह के दौरान 19 फरवरी को कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के अन्य आयोजनों की तिथि बहुत जल्द तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed