{"_id":"5718e1d24f1c1b05048b462a","slug":"gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तमाम प्रयास के बाद भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में नकल का सिलसिला नहीं थम रहा। सचल दस्ते की धर-पकड़ में सामूहिक नकल से लेकर व्यक्तिगत नकल की रिपोर्ट अभी भी मिल रही है। पिछले सप्ताह छुट्टियों की वजह से महज दो दिन हुई परीक्षा में भी सचल दस्ते ने चार कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट की है और 45 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का इस्तेमाल करते रंगे हाथों पकड़ा है।
केंद्रीय सचल दस्ते के समन्वयक डॉ. श्रीवर्धन पाठक ने बताया कि सबसे खराब स्थिति देवरिया की है, जहां पिछले से शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब नकल की शिकायत न मिले। उन्होंने बताया कि महज दो दिन की परीक्षा के दौरान संतकबीर नगर में एक, कुशीनगर में दो और देवरिया में एक कॉलेज के खिलाफ वहां के सचल दस्ते ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट की है। इसके अलावा देवरिया में 29, संतकबीर नगर में 11, बस्ती में तीन, गोरखपुर में दो परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ पकड़े गए हैं, जिनके खिलाफ रस्टीकेट की कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट यूनिवर्सिटी प्रशासन को भेज दी गई है।