{"_id":"593abe504f1c1b51039c8e6d","slug":"gorakhpur-s-suman-got-the-8th-rank-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सुमन को आठवीं, श्रेया को नौवीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सुमन को आठवीं, श्रेया को नौवीं रैंक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 10 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन पर सुमन को मिठाई खिलातीं मां।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में गोरखपुर और महराजगंज के बेटियों ने दम दिखाया है। बेटियों ने यूपी की टॉप-10 में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। गोरखपुर की सुमन की रैंक आठवीं और महराजगंज की श्रेया त्रिपाठी की रैंक नौवीं है। हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में छात्र-छात्राएं जगह नहीं बना सके लेकिन मजदूर के बेटे धनंजय साहनी ने 91.50 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिला टॉप किया है।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के रिजल्ट में शहर के होनहारों का प्रदर्शन शानदार है। इंटरमीडिएट में ज्योति इंटर कॉलेज नाहरपुर गोरखपुर की छात्रा सुमन ने 94.40 फीसदी मार्क्स हासिल करके यूपी में आठवां स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम की इस छात्रा ने 500 में से 472 मार्क्स हासिल किए हैं। गोरखपुर में रहकर पढ़ाई-लिखाई करने वाली सुमन मूल रूप से महाराजगंज के परतावल विकासखंड की हेमछापर गांव की रहने वाली हैं। सुमन के पिता मदनमोहन प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। बेटी की सफलता से पिता गदगद हैं। उनके घर पर बधाई देने वालों को तांता लगा है।
महाराजगंज की श्रेया त्रिपाठी ने भी झंडा गाड़ा है। 94.20 फीसदी मार्क्स हासिल करने वाली श्रेया की यूपी रैंक नौ है। श्रेया ने 500 में से 471 मार्क्स हासिल कर श्रेष्ठता साबित की है। श्रेया ने महराजगंज के पंडित डीडीएचएस स्कूल से पढ़ाई की है।