फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news,Gorakhpur crime,gorakhpur police

चाकूबाजी में घायल ई-रिक्शाचालक की मौत, एक घायल

Thu, 07 Nov 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news,Gorakhpur crime,gorakhpur police
चाकूबाजी में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर के जाफरा बाजार में मंगलवार की देर रात हुई चाकूबाजी में घायल ई-रिक्शा चालक शहबाज खान (23) की मौत हो गई। उसे मंगलवार की रात इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने तड़के दम तोड़ दिया। वहीं, चाकूबाजी में घायल शहबाज के बड़े भाई फरहान की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने फरहान की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
जाफरा बाजार के कसाई टोला निवासी कमरूल हक का बेटा शहबाज खान (23) ई-रिक्शा चलाता था। वह मंगलवार की रात नौ बजे मोहल्ले में अपने बड़े भाई फरहान खान (25) के साथ टहल रहा था। आरोप है कि इस बीच किसी बात पर उनका मोहल्ले के ही मोहम्मद इमरान कुरैशी और उसके भाई कामरान कुरैशी से विवाद हो गया। उस समय तो लोगों ने मामले को शांत करा दिया। रात 10 बजे शहबाज बड़े भाई फरहान के साथ घर के पास मौजूद था। इस दौरान बाइक से इमरान और कामरान पहुंचे। वह चाकू से उन पर हमला कर दिए।
विज्ञापन

शहबाज को पेट में वह कई बार चाकू से गोद दिए। बचाने के दौरान बड़े भाई फरहान भी जख्मी हो गए। शोर सुनकर जब तक परिवार के लोग बाहर निकले तब तक आरोपी फरार हो गए। परिवारवाले दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फरहान को छोड़ दिया गया और शहबाज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से भी शहबाज को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। जहां जाते समय तड़के शहबाज की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने फरहान की तहरीर पर इमरान और कामरान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सत्प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed