फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

दिवाली व छठ में 20 स्पेशल ट्रेन व 92 बसें चलाई जाएंगी

Mon, 21 Oct 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
दिवाली व छठ में 20 स्पेशल ट्रेन व 92 बसें चलाई जाएंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली और छठ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और रोडवेज ने अतिरिक्त ट्रेन और बसें चलाने का इंतजाम किया है। गोरखपुर से होकर 20 सुविधा स्पेशल ट्रेनें और 92 स्पेशल बसें चलाने की तैयारी की गई है। ये ट्रेनें अगर अपने शेड्यूल से चलीं तो यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। पहले से चल रहीं ट्रेनों में सभी आरक्षित सीटें बुक हैं और यही हाल बसों का भी है। यात्रियों की संख्या की तुलना में बसें कम हैं।
इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। (04038/04037) आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल, (04046/04045) दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 26 अक्तूबर से दो नवंबर तक, (04030/04029) दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल दो नवंबर तक, (04010/04009) आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी स्पेशल पांच नवंबर तक, (01453/01454) पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 21 अक्तूबर से चार नवंबर तक, (82527/ 05528) दरभंगा-दिल्ली सुविधा स्पेशल चार एवं छह नवंबर को, (05531/ 05532) सहरसा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक स्पेशल 5 व 8 नवंबर को सहरसा से, 7 व 10 को दिल्ली से, (04526/ 04525) सरहिंद-सहरसा स्पेशल 22 से 31 अक्तूबर तक, (04092/04091) नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल 23 अक्तूबर से दो नवंबर तक तथा (82119/ 82120) एलटीटी -गोरखपुर साप्ताहिक सुविधा पूजा स्पेशल 10 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा परिवहन विभाग ने गोरखपुर रीजन में 92 स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है। इनका संचालन 22 अक्तूबर से दो नवंबर तक दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान दिल्ली, कानपुर और लखनऊ में चालक और परिचालकों के मनमानी की शिकायतें मिलती थीं। ये घर पहुंचने की जल्दी में खाली बसें ही लेकर चल देते थे। इसलिए इस बार आनंद विहार, आलमबाग, कैसरबाग और कानपुर के झकरकटी में गोरखपुर परिवहन निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो यात्रियों को अपने क्षेत्र की बसों में बैठने में मदद करेंगे। त्योहार में जब तक स्पेशल बसों का संचालन होगा तब तक ये कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed