{"_id":"5d9f94d48ebc3e0173477f91","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-city-news-gkp324965292","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चिकित्साधिकारी का वेतन रुका, एडिशनल सीएमओ से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चिकित्साधिकारी का वेतन रुका, एडिशनल सीएमओ से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार चिकित्साधिकारी का वेतन रुका, एडिशनल सीएमओ से जवाब-तलब
गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस टास्क फोर्स, टीकाकरण, गोल्डेन कार्ड वितरण आदि की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही पर कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने सुकरौली, हाटा, मिठौरा के चिकित्साधिकारी तो बैठक में अनुपस्थित रहने पर भटनी के चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एडिशनल सीएमओ) देवरिया से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
गुरुवार को विकास भवन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने खराब प्रदर्शन पर कुशीनगर जिले के सुकरौली व विशुनपुरा के बीपीएम को हटाने तथा सलेमपुर के बीपीएम को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि हर 15 दिनों पर समीक्षा करें और खराब काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने यूनिसेफ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को डैशबोर्ड आदि के बारे में प्रशिक्षण दें। इसी तरह उन्होंने एडी बेसिक एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में आयरन की टेबलेट का वितरण सुनिश्चित कराएं। कहा, सभी आशा वर्कर स्कूलों में जाकर दवाओं का वितरण सुनिश्चित करेंगी तथा वहां दवा वितरण के लिए रखे रजिस्टर पर अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करेंगी।
विज्ञापन
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सहित अपर निदेशक चिकित्सा व मुख्य चिकित्साधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।