फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam gorakhpur

फाइलें मिलीं, जांच की तैयारी शुरू

Thu, 26 May 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 26 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam gorakhpur
नगर निगम
 कमिश्नर की सख्ती के बाद नगर निगम ने पिछले तीन साल में हुए कामों से जुड़ी फाइलें जांच टीम को दे दी है। इसी के साथ अब जांच की तैयारी भी शुरू हो गई है। उधर, तीन सालों में हुए कामों की संख्या एक हजार से अधिक हो जाने की वजह से यह तय हुआ है कि सभी वार्ड के बड़े कामों के साथ ही उन कामों की जांच की जाएगी जिन्हें लेकर शिकायतें हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पखवारे भर में जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन



बता दें कि पिछले दिनों कमिश्नर ने नगर विकास की समीक्षा बैठक के दौरान निगम के पिछले तीन सालों के सभी कामों की जांच के निर्देश दिए थे। इसके लिए छह तकनीकी समिति बनाई गई। इनमें मंडल के तकरीबन सभी जिलों के विभिन्न विभागों के एई और जेई शामिल हैं। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी को जांच क मेटी की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। वे सभी टीमों की रिपोर्ट को संकलित कर कमिश्नर को जांच रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन



कमिश्नर के निर्देश के अगले ही दिन जांच टीम नगर निगम पहुंची थी मगर निगम ने पहले तो दस्तावेज अधिक होने की वजह से फोटो स्टेट में वक्त लगने की बात कह कुछ दिनों का समय मांग लिया। इसके बाद फिर निगम ने कुछ दस्तावेजों के पार्षद व ठेकेदारों के पास होने की बात कही थी मगर जब कमिश्नर ने सख्ती की तो निगम ने तकरीबन ज्यादातर कामों से जुड़ी फाइलें जांच टीम को मुहैया करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed