फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mahotsav: anup jalota

शास्त्रीय गायन के पेड़ की टहनी है भजन

Fri, 29 Jan 2016 09:54 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav: anup jalota
गज़ल और भजन जैसी गायन की दो मशहूर विधाओं से कभी लोगों की दिनचर्या में शामिल हो जाने वाले अनूप जलोटा शुक्रवार को गोरखपुर महोत्सव में शामिल होने के लिए शहर में थे। महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से पहले वे संवाददाताओं से मुखातिब हुए और गीत-संगीत को लेकर अपनी भावना और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। प्रस्तुत है बातचीत के महत्वपूर्ण अंश।
विज्ञापन


सवाल :
गज़ल और भजन गायन दोनों विधाओं में शास्त्रीयता का गहरा पुट है और आपने दोनों को ही साधा है। किस विधा में आपको ज्यादा सुकून मिलता है?
जवाब : भजन में। दरअसल भजन शास्त्रीयता के पेड़ की टहनी है। यही वजह है कि पं. ओंकार नाथ ठाकुर, पं. जसराज, किशोरी अमोनकर जैसे शास्त्रीय गायक भजन को अपने कार्यक्रमों का हिस्सा जरूर बनाते हैं।
विज्ञापन

 
सवाल : जिस दौर में आपने गज़ल गायकी शुरू की, उसमें गज़ल के कद्रदानों की बड़ी तादाद थी। आज गज़ल सुनने वाले इक्के-दुक्के ही मिलते हैं इसे आप किस नजरिये से देखते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : भाषा की समझ का संकट। आज लोगों को हिंदी ठीक से नहीं आती तो उर्दू समझने की उम्मीद ही नहीं कर सकते। इसका सीधा असर गज़ल सुनने वालों की तादाद पर पड़ा।

सवाल : समाज में धार्मिकता का दायरा तेजी से बढ़ा है, इसमें भजनों की भूमिका आप कहां तय करते हैं?
जवाब : भजन के माध्यम से हम लोगों को अच्छा सोचने का तरीका बताते हैं। धर्म का दायरा बढ़ाने की हमारी कोई मंशा नहीं होती।

सवाल : आपका पसंदीदा भजन कौन सा है और क्यों?
जवाब : दरअसल ‘राग तोड़ी’ मेरी पंसदीदा राग है। ऐसे में जिन भजनों और गज़लों में मैंने इनका प्रयोग किया है, वह ज्यादा पसंद हैं। इस हिसाब से जग में सुंदर हैं दो नाम.. कभी कभी भगवान को... भजन और तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना है.. गज़ल मुझे ज्यादा पसंद है।

सवाल : भजन गायन के क्षेत्र में क्या नया प्रयोग कर रहे हैं आप?
जवाब : वेदों को रिकॉर्ड करने की योजना बनाई थी। कुछ ऋचाएं रिकॉर्ड भी कीं लेकिन उस रिकॉर्डिंग को परंपरागत धुन से नहीं निकाल सका। इसलिए काम रोक दिया। अब ऋचाओं को नए ढंग से पेश करने के लिए काम कर रहा हूं।


सवाल : प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य के रूप में क्या खास कर रहे हैं।
जवाब : अब तक अफसरों के हाथ में यह जिम्मेदारी होती थी, पहली बार कलाकारों को सौंपी गई है, जिसका असर बहुत जल्द रेडियो ओर दूरदर्शन के सभी कार्यक्रमों में देखनेे को मिलेगा। दूरदर्शन से जल्द एक संगीत चैनल शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed