{"_id":"5a4f979c4f1c1b5c248b6817","slug":"gorakhpur-is-the-most-coolest-city-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सबसे ठंडा रहा गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सबसे ठंडा रहा गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ठंड से कांपे लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी, फिर बारिश का असर शुक्रवार को गोरखपुर में भी देखने को मिला। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारा इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। ऐसी गलन हुई कि शहरवासियों की रूह कांप गई। अधिकतम पारा यानी दिन की सर्दी का आंकड़ा लिया जाए तो गोरखपुर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। गोरखपुर का अधिकतम पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम 5.3 डिग्री। न्यूनतम पारा यानी रात की सर्दी के मामले में लखनऊ अव्वल रहा। वहां न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम पारा 11.7 डिग्री रहा।
सर्दी के मामले में गोरखपुर ने इस सीजन का पिछला रिकार्ड भी तोड़ दिया। गत बुधवार को जो अधिकतम पारा 12.8 डिग्री था, वह शुक्रवार को लुढ़ककर 11.4 हो गया। यह सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। इस सीजन का अधिकतम सामान्य पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस होता है। यही नहीं, दिन की सर्दी के मामले में गोरखपुर ने हिमाचल प्रदेश के शिमला और उत्तराखंड के नैनीताल को भी पीछे छोड़ दिया। इन शहरों का अधिकतम पारा गोरखपुर से कम है।
इसी का नतीजा रहा कि दिन में कंपकंपी छूटी। हाथ, पैर की उंगलियां सुन्न हो गईं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले दो तीन मौसम के तेवर और तल्ख रहेंगे। वजह यह है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से उत्तर भारत के वातावरण में नमी बढ़ गई है। सुबह की नमी 100 प्रतिशत और दोपहर की नमी 80 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। इसका असर वायु मंडल के ऊपरी सतह पर पड़ेगा। धुंध छाई रहेगी। रात में घना कोहरा हो सकता है। गलन और बढ़ेगी। पारा भी नीचे जाएगा।
विज्ञापन
एक रात में गिर गया 3.2 डिग्री पारा
मौसम के बदले रुख ने दिन में भी रात सी ठंड का अहसास कराया। एक ही रात में पारा करीब तीन डिग्री लुढ़ककर 5.3 जा पहुंचा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा था। अधिकतम पारे में भी जबरदस्त गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को जो पारा 14.4 डिग्री था, वह 11.4 डिग्री पर आ गया। करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
मरीज, तीमारदारों की आफत
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के कारण ज्यादातर सरकारी दफ्तर बंद थे लेकिन जिला और महिला अस्पताल में आने वाले मरीज, तीमारदार कांप गए। अस्पताल परिसर में नगर निगम ने अलाव का इंतजाम किया, लेकिन सर्द हवाओं ने गलन से राहत नहीं लेने दी। नगर निगम दफ्तर में भी अफसर, कर्मचारी सर्दी से परेशान दिखे। यह दफ्तर छह जनवरी को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक के कारण खुला था। ज्यादातर अफसर, कर्मचारी अलाव या फिर ब्लोअर के सामने बैठे नजर आए।
सर्दी ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ा
शुक्रवार की सर्दी ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले 5 जनवरी 2013 को अधिकतम पारा 9.3 डिग्री था। यही पारा शुक्रवार को 11.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
2018 5 जनवरी 11.4 डिग्री
2017 4 जनवरी 16.7 डिग्री
2016 22 जनवरी 13.8 डिग्री
2015 11 जनवरी 12.8 डिग्री
2014 9 जनवरी 13.5 डिग्री
2013 5 जनवरी 9.3 डिग्री
2012 10 जनवरी 17.2 डिग्री
2011 9 जनवरी 9.8 डिग्री
पिछले वर्षों का न्यूनतम पारा
2018 5 जनवरी 5.3 डिग्री
2017 13 जनवरी 2.4 डिग्री
2016 23 जनवरी 2.8 डिग्री
2015 21 जनवरी 3.4 डिग्री
2014 8 जनवरी 5.3 डिग्री
2013 9 जनवरी 1.0 डिग्री
2012 31 जनवरी 4.6 डिग्री
2011 12 जनवरी 2.3 डिग्री
कुछ अन्य शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
गोरखपुर 11.4 5.3
लखनऊ 11.7 3.0
शिमला 11.9 2.1
नैनीताल 12.2 4.0
देहरादून 21.1 5.6
इलाहाबाद 17.2 6.9
कानपुर 15.0 4.2
आगरा 17.6 7.1
वाराणसी 12.6 5.0